रांची: बंगीय संगीत परिषद के झारखंड चैप्टर का 18वां दीक्षांत समारोह रविवार को यूनियन क्लब व लाइब्रेरी के सभागार में मनाया गया। संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ कलाकार प्रबीर कुमार लाहिड़ी को प्रोफेसर अरबिंदो विश्वास स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया।
ये हुए सम्मानित
सोमा जाना को कला के क्षेत्र में विशिष्ट काम करने और प्रचार प्रसार करने के लिए विशेष सम्मान दिया गया। नृत्य, गीत एवं ड्राइंग में स्नातक एवं स्नातकोत्तर करने वाले 365 स्टूडेंट्स को संगीत विभाकर, संगीत रत्न, अंकन विभाकर एवं अंकन रत्न की उपाधि दी गयी। रांची की रश्मि प्रसाद को पेंटिंग में गोल्ड मेडल, जमशेदपुर की डोड्डी तुलसी और निशा राज को पेंटिंग में ब्रोंज मेडल, रांची की तृषा तानिया सेन को कथक नृत्य के लिए गोल्ड, सौमिका राय को भरत नाट्यम नृत्य के लिए सिल्वर और ठाकुर सिद्धनाथ अर्जुन को गिटार वादन के लिए ब्रोंज मेडल मिला।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
कार्यक्रम की शुरुआत बंगीय संगीत परिषद, कोलकाता के संस्थापक स्वर्गीय सुबोध गांगुली को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। सभी ने उन्हें भारत में प्राचीन सांस्कृतिक विधाओं जैसे गायन, वादन, नृत्य तथा अंकन को जीवंत रखने तथा समाज में इसके प्रचार प्रसार के लिए उनके योगदान को याद किया। नीना मुखर्जी के निर्देशन में छात्राओं ने खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि रांची विवि के बांग्ला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शुभ्रा चटर्जी ने कहा कि कला एवं संगीत मानव के नैतिक एवं मानविकी गुणों के विकास और चरित्र निर्माण में सहायक होता है।
संचालन दीपक सिन्हा और बितास्ता साहा ने किया। देवप्रिय ठाकुर ने धन्यवाद दिया। मौके पर कोलकाता के प्रतिनिधि श्यामल गांगुली, प्रबीर चक्रवर्ती के अलावा रांची के सुबीर लाहिड़ी, शेतांको सेन, गौतम बक्सी, हरेन ठाकुर, सुजान पंडित, केशव रंजन चक्रवर्ती, अरूप बंधु, दिव्येंदु पाल, सुबीर चटर्जी, शर्मिला ठाकुर, नमिता दास, तपन दास, मानी मुखर्जी, तारक शंकर दास, प्रणति लाहिड़ी उपस्थित थे।
Previous Articleरात में आठ छात्रों को नंगा कर ठंडे पानी से नहलाया, सिर मूंड
Next Article युवा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम
Related Posts
Add A Comment