Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रूसी सैन्य विमान काला सागर में क्रैश, 91 लोगों की मौत
    Top Story

    रूसी सैन्य विमान काला सागर में क्रैश, 91 लोगों की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 25, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मास्को:  लापता रूसी सैन्य विमान का मलबा काले सागर में बरामद हुआ है। स्थानीय समाचार एजेंसियों ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से आज बताया कि विमान में 91 यात्री सवार थे और उड़ान भरने के बाद विमान का रेडार से संपर्क टूट गया था।

    मंत्रालय ने बताया, रूसी रक्षा मंत्रालय के विमान टीयू—154 के टुकड़े काले सागर से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में 50—70 मीटर की गहराई में बरामद किए गए। सोचि काला सागर के पास बसा तटीय शहर है।

    मंत्रालय ने बताया कि विमान ने आदलर से स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी जिसके कुछ ही समय बाद यह रेडार की पहुंच से लापता हो गया था। आदलर शहर काला सागर के तटवतीर् रिजॉर्ट के लिए मशहूर सोचि के दक्षिण में स्थित है।

    मंत्रालय ने बताया कि विमान ने सीरिया के तटीय शहर लताकिया के बाहर स्थित रूसी हमीमिम हवाईअडडा के लिए अपनी नियमित उड़ान भरी थी।

    मंत्रालय ने बताया कि विमान में रूसी सैनिकों के साथ रूसी सेना के आधिकारिक म्युजिकल ग्रुप एलेक्जेंड्रो एनसेंबल बैंड के सदस्य भी मौजूद थे। यह ग्रुप नववर्ष के मौके पर सीरिया स्थित रूसी हवाईअडडा पर आयोजित होने वाले एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था।

    मंत्रालय ने बताया कि विमान में नौ मीडियाकर्मी भी सवार थे। सितंबर 2015 से रूस सीरिया में लंबे समय से अपने सहयोगी रहे बशर अल—असद के समर्थन में हवाई बमबारी अभियान चला रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई
    Next Article राहुल समझें कि भ्रष्टाचार का उदाहरण नेशनल हेराल्ड का मामला है: भाजपा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

    July 6, 2025

    नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

    July 6, 2025

    इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

    July 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version