Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, March 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»विभिन्नता में एकता हमारी पहचान है : सीपी सिंह
    रांची

    विभिन्नता में एकता हमारी पहचान है : सीपी सिंह

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 5, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मोरहाबादी मैदान में पूर्वोत्तर राज्यों और झारखंड की संस्कृति का अनोखा संगम नजर आ रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों और झारखंड के कलाकार अपनी संस्कृति को आपस में बांट रहे हैं। रविवार को सिक्किम के संगिनी नृत्य के साथ मेले का रंगारंग आगाज हुआ। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत 5 दिवसीय पूर्वोत्तर मेला आक्टेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसकी विभिन्नता में एकता है। यहां के प्रत्येक राज्य की कला एवं संस्कृति अलग-अलग है, पर जो पारंपरिक मान्यताएं हैं, वे इन सारे राज्यों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर के 8 राज्यों के कलाकारों और प्रतिनिधियों को अपनी संस्कृति को झारखंड में लाने के लिए धन्यवाद दिया। उद्घाटन समारोह में विधायक जीतू चरण राम, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा, संस्कृति निदेशालय के निदेशक अशोक कुमार सिंह, पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश भारती, संत जेवियर्स कॉलेज के प्रोफेसर आकाश भारती, डॉ कमल घोष, कलाकार मुकुंद नायक, सुशील अंकन और संतोष आमत्य समेत कई लोग मौजूद थे।

    पूर्वोत्तर भारत और झारखंड के 600 कलाकार आपस में बांट रहे संस्कृति
    4 से 8 दिसंबर तक आयोजित इस मेले में पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के 600 कलाकार और झारखंड के विभिन्न जिलों से 600 कलाकार अपनी सभ्यता और संस्कृति को आपस में बांट रहे हैं। मेले में स्टॉल लगाकर इन आठ राज्यों के खान-पान और शिल्पकला का भी प्रदर्शन किया गया है। पूर्वोत्तर मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए नि:शुल्क खुला रहेगा। हर दिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के प्रांगण में सांस्कृतिक संवाद के लिए अखड़ा मंच का निर्माण किया गया है, जहां पूर्वोत्तर भारत और झारखंड के कलाकारों के बीच वैचारिक आदान-प्रदान किया जायेगा।

    कलाकारों ने नृत्य-संगीत से बांधा शमां
    रविवार को पूर्वोत्तर मेला के उद्घाटन के मौके पर सिक्किम के कलाकारों ने संगिनी नृत्य की प्रस्तुति देकर मोरहाबादी मैदान में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मणिपुर के कलाकारों ने रास, असम के कलाकारों ने सत्रिया और कत्थक की जुगलबंदी, बिहू नृत्य, लालिलुंग नृत्य और तिवा नृत्य का प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश की टीम ने गुनटेला गंगमाकरसा नृत्य, मिजोरम ने चेराव नृत्य और त्रिपुरा की टीम ने होजागिरि नृत्य पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम
    Next Article कायस्थ निर्माणकर्ता: सुबोधकांत सहाय
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शराब दुकान पर अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    झारखंड भाजपा के नेताओं ने नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर दी बधाई

    March 4, 2026

    तेज रफ्तार वाहन चलाने के मामले में एमएस धोनी पर जुर्माना

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा जाने का ऐलान
    • गुमला के रायडीह में ऑटो पलटने से महिला की मौत, तीन घायल
    • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
    • टाटा मेन अस्पताल गेट के बाहर नौ फुटपाथ दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
    • शराब दुकान पर अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version