बरकाकाना: कंडेर पंचायत के मॉडल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार की देर रात जिला प्रशासन की ओर से रात्री चौपाल लगायी गयी। इसकी शुरुआत डीसी राजेश्वरी बी ने शहीद बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलित कर किया। चौपाल में डीडीसी सुनील कुमार, मुख्यालय डीएसपी वीरेंद्र चैधरी, पीएचडी विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार और पतरातू बीडीओ अभिनव स्वरूप, पतरातू सीओ अजय तिर्की मौजूद रहे। चैपाल में पंचायत की महिलाओं ने डीसी को कई समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। लोगों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि 10 जनवरी तक सभी शौचालयों निर्माण कर लेना है। सभी शौचालयों के गुणवत्ता की जांच की जायेगी। अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।
उन्होंने कहा कि शौचालय की योजना समर्थ लोगों के लिए नहीं बल्कि गरीबों के लिए है।
शौचालय की सूची से अयोग्य लोगों का नाम हटाकर गरीब जरूरतमंद लोगों का नाम जोड़ने का काम करें। ग्राम सभा के माध्यम से सुनिश्चित करें की सभी जरूरतमंद लोगों के घरों में शौचालय हो। किसी भी हाल में शौचालय के निर्माण में कोताही नहीं बरती जाये। इसकी मॉनिटरिंग भी की जायेगी। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी पर डीसी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आभार प्रकट किया। मौके पर पीएचडी विभाग के जिला समन्वयक जीतेंद्र झा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कामख्या प्रसाद, कंडेर मुखिया मीरा देवी, पीरी मुखिया गंगा बेदिया, देवचरण बेदिया, प्रदीप रजक, लक्ष्मण मुंडा, कालो देवी, महेश्वर बेदिया, रामजनम बेदिया, महेश रजवार, रविंद्र रजवार, रविंद्र करमाली, सुरेंद्र महतो, रेणू देवी, धनेश्वर रजवार, किशोरी महतो, केदार बेदिया, उमेश महतो, हरिचरण महतो, सुषमा कुमारी, अमित कुमार, संगीत कुमार, छोटू करमाली, हरिओम नारायण सहित कई लोग मौजूद थे।