Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»साइबर हमले के पीछ हैं पुतिन और रूसः बराक ओबामा
    Top Story

    साइबर हमले के पीछ हैं पुतिन और रूसः बराक ओबामा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 17, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आरोप लगाया है कि रूस ने अपने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इशारों पर अमेरिकी चुनाव के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी और हिलेरी क्लिंटन अभियान के सर्वर और ईमेल प्रणालियां हैक कीं जिससे नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप को मदद मिली थी। ओबामा ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में पुतिन की संलिप्तता की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि जो खुफिया रिपोर्टें मैंने देखी है उनसे उनके इस आकलन में मेरा बहुत विश्वास हुआ है कि रूसियों ने साइबर हमले किए हैं। रूस में व्लादिमीर पुतिन के बगैर कुछ नहीं हो सकता।’’

    उन्होंने कहा, “उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उन ई-मेल को हैक किया जिनमे कुछ आम बातें थीं, उनमें से कुछ बुरा व असहज भी था क्योंकि मुझे संदेह है कि अगर हम में से किसी का ई-मेल हैक हुआ है तो उसमें कुछ अवैध या विवादस्पद न होने के बावजूद हम नहीं चाहेंगे कि वह अचानक समाचारपत्रों की सुर्खियां बनें या इसका प्रसारण हो।’’ चिंतित ओबामा ने अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के कथित प्रयासों को ले कर रूस की तीखी आलोचना की और कहा कि रूस में किसी चीज का उत्पादन नहीं होता और उनमें नवोन्मेष की कमी है। ओबामा ने कहा, “हमें इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि यहां हमारी राजनीतिक संस्कृति को क्या हो रहा है। रूस हमें बदल या उल्लेखनीय रूप से कमजोर नहीं कर सकता है। वह एक छोटा देश है, वह एक कमजोर देश है, उनकी अर्थव्यवस्था तेल, गैस और हथियारों के अलावा ऐसा कुछ उत्पादन नहीं करती जिसे कोई खरीदना चाहे। वह नवोन्मेष नहीं करते।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैंकूवर में मादक द्रव्य लेने से एक दिन में नौ लोगों की मौत
    Next Article उम्मीद है रूसी हैकिंग मुद्दे को गंभीरता से लेंगे ट्रंप: ओबामा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

    May 9, 2025

    800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

    May 8, 2025

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version