Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»अंतिम दिन पाकिस्तान पर आस्ट्रेलिया की जीत में स्टार्क चमके
    क्रिकेट

    अंतिम दिन पाकिस्तान पर आस्ट्रेलिया की जीत में स्टार्क चमके

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 30, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न:  मिशेल स्टार्क के बल्ले और गेंद से जोरदार प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन पाकिस्तान को पारी और 18 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। तेज गेंदबाज स्टार्क ने रिकार्ड सात छक्कों की मदद से 91 गेंद में 84 रन की पारी खेलने के बाद 36 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तानी की टीम दूसरी पारी में 53–2 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई और मैच हार गई। आफ स्पिनर नाथन लियोन ने 33 रन देकर तीन जबकि जोस हेजलवुड ने 39 रन देकर दो विकेट चटकाए। पाकिस्तान को हार से बचने के लिए न्यूनतम 70 ओवर बल्लेबाजी करनी थी लेकिन मेहमान टीम ऐसा नहीं कर पाई। इससे पहले कप्तान स्टीव स्मिथ ने लंच से ठीक पहले आठ विकेट पर 624 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित करके नतीजे की उम्मीद जगाई। पाकिस्तान ने पहली पारी नौ विकेट पर 443 रन पर घोषित दी थी जिससे आस्ट्रेलिया को 181 रन की बढ़त मिली। मैन आफ द मैच स्मिथ ने 246 गेंद में नाबाद 165 रन की पारी खेली। स्टार्क ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक पारी में सर्वाधिक सात छक्कों का रिकार्ड बनाया। उन्होंने यासिर शाह को विशेष रूप से निशाना बनाते हुए इस लेग स्पिनर पर पांच छक्के मारे। स्टार्क ने इसके बाद गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए बाबर आजम, सरफराज अहमद, वहाब रियाज और यासिर को पवेलियन भेजा। सिडनी में 1995 में पिछली जीत के बाद पाकिस्तान की आस्ट्रेलिया में यह लगातार 11वीं टेस्ट हार है।

    इससे पहले स्मिथ और स्टार्क ने सातवें विकेट के लिए 172 गेंद में 154 रन की साझेदारी की। स्टार्क ने 69 गेंद में अपना आठवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्हें 51 रन पर जीवनदान भी मिला जब अजहर की गेंद पर लांग आफ पर सोहेल खान ने उनका कैच टपकाया। उन्होंने इसके बाद अजहर पर लगातार दो छक्के मारे। वह अंतत: सोहेल की गेंद पर असद शाफिक को कैच देकर पवेलियन लौटे। स्मिथ ने लियोन (12) के आउट होते की पारी घोषित की। स्मिथ ने करियर के 17वें और साल के चौथे शतक के दौरान 13 चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने साल में 71.93 के औसत से 1079 रन बनाए। पाकिस्तान दूसरी पारी में शुरू में ही संकट में घिर गया। आस्ट्रेलिया को लंच से पहले चार ओवर गेंदबाजी का मौका मिला जिसमें दूसरे ओवर में ही हेजलुवड ने समी असलम (02) को बोल्ड किया। स्टार्क ने लंच के बाद पहली ही गेंद पर बाबर आजम (03) को पगबाधा करके सत्र में आस्ट्रेलिया की शानदार शुरूआत की। इसके बाद लियोन की फिरकी का जादू चला। इस आफ स्पिनर ने अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान (24) को शार्ट लेग पर पीटर हैंड्सकोंब के हाथों कैच कराने के बाद कप्तान मिसबाह उल हक (00) को भी पवेलियन भेजा। मिसबाह लियोन की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में शार्ट फाइन लेग पर निक मेडिनसन को कैच दे बैठे।

    लियोन ने चाय से ठीक पहले फार्म में चल रहे असद शाफिक (16) को मिड आफ पर हैंड्सकोंब के हाथों कैच कराके पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। चाय के समय पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 91 रन था। चाय के बाद हेजलवुड ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले अजहर अली (43) को पगबाधा आउट किया। अजहर ने 112 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे। जबकि जैकसन बर्ड ने मोहम्मद आमिर (11) के स्टंप उखाड़े। स्टार्क ने इसके बाद सरफराज अहमद (43) और वहाब रियाज (00) को लगातार ओवरों में बोल्ड किया और फिर यासिर शाह (00) को मिड आन पर बर्ड के हाथों कैच कराके आस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 206 रन से हराया
    Next Article पूर्व खिलाड़ी अना इवानोविच ने टेनिस को अलविदा कहा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

    March 26, 2026

    भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

    March 21, 2026

    आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को बड़ा झटका, हेजलवुड और कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
    • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
    • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version