लंदन:  पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने ग्रां शतरंज टूर के लंदन क्लासिक शतरंज के आठवें दौर में बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव को शिकस्त दी। अमेरिका के वेसले सो ने हमवतन फैबियानो कारूआना से ड्रा खेला। वेसले आठ बाजियों में 5.5 अंक हासिल कर कारूआना पर आधे अंक की बढ़त बनाये हैं।
अमेरिका के हिकारू नाकामुरा, रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक और आनंद 4.5 अंक से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version