Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 490 रन का लक्ष्य दिया
    क्रिकेट

    आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 490 रन का लक्ष्य दिया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 17, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रिसबेन:  आस्ट्रेलिया ने पहले दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन डिनर तक अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 202 रन बनाकर घोषित की और पाकिस्तान को 490 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान के अंतिम दो विकेटों ने लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की लेकिन इसके बावजूद टीम पहली पारी में 142 रन ही बना सकी और आस्ट्रेलिया से 287 रन से पीछे रही लेकिन इसके बावजूद आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने विरोधी टीम को फालोआन नहीं दिया और खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा (74) और स्मिथ (63) ने अर्धशतक जड़े। स्मिथ ने 70 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके जड़े और इस दौरान अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने लेग स्पिनर यासिर शाह की गेंद पर बड़ा शाट खेलने की कोशिश में लांग आन पर राहत अली को कैच थमाया। पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटे खवाजा ने 109 गेंद में आठ चौकों की मदद से 74 रन बनाए। डिनर ब्रेक से पहले राहत की गेंद पर मिसबाह उल हक ने उनका शानदार कैच लपका। निक मेडिनसन एक बार फिर नाकाम रहे और तीन गेंद में सिर्फ चार रन बनाकर वहाब रियाज का शिकार बने।
    इससे पहले आस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और टीम ने चाय से पहले ही दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर और मैट रेनशा के विकेट गंवाए।

    वार्नर ने आक्रामक रूख अपनाने की कोशिश की लेकिन मोहम्मद आमिर की गेंद को पुल करने की कोशिश में मिडआन पर वहाब को कैच दे बैठे। उन्होंने 12 रन बनाए। रेनशा भी छह रन बनाने के बाद राहत अली की गेंद पर दूसरी स्लिप में यूनिस खान को कैच दे गए। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर सरफराज अहमद ने सर्वाधिक नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने 64 गेंद की अपनी पारी के दौरान छह चौके मारे। पाकिस्तान की टीम आज आठ विकेट पर 97 रन से आगे खेलने उतरी। सरफराज ने आमिर (21) के साथ नौवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े। अंपायर ने आमिर को नाटआउट दिया था लेकिन रैफरल पर पता चला कि जैकसन बर्ड की गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों में गई थी। निक मेडिनसन ने सरफराज का मुश्किल कैच छोड़ा लेकिन इसके बाद राहत अली (04) के रन आउट होने से पाकिस्तान की पारी का अंत हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिल राशिद, डॉसन के अर्धशतक से इंग्लैंड मजबूत
    Next Article अदिति अशोक ने गोल्फ में भारत के लिए गाड़े झंडे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

    March 26, 2026

    भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

    March 21, 2026

    आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को बड़ा झटका, हेजलवुड और कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
    • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
    • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version