Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»एच1बी वीजा धारकों को अमेरिकी कर्मियों की जगह नहीं लेने दूंगा: डोनाल्ड ट्रंप
    दुनिया

    एच1बी वीजा धारकों को अमेरिकी कर्मियों की जगह नहीं लेने दूंगा: डोनाल्ड ट्रंप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह विदेशी कर्मियों को अमेरिकियों की जगह लेने की इजाजत नहीं देंगे।

    ट्रंप ने डिज्नी वर्ल्ड समेत अन्य अमेरिकी कंपनियों का स्पष्ट जिक्र करते हुए यह बात कही। इन कंपनियों के बारे में कहा गया है कि उन्होंने अमेरिकी कर्मियों को नौकरी से निकालकर उनकी जगह भारतीयों समेत एन1बी वीजा धारकों को भर्ती किया है।

    ट्रंप ने डिज्नी वर्ल्ड एवं अन्य अमेरिकी कंपनियों के मामलों का जिक्र करते हुए गुरूवार को आयोवा में अपने हजारों समर्थकों से कहा, ‘मैं हर अमेरिकी जीवन की रक्षा करने के लिए लड़ूंगा।’

    उन्होंने दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ‘चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान मैंने उन अमेरिकी कर्मियों के साथ भी समय बिताया, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया और उनकी जगह लेने वाले व्यक्ति को उन्हें प्रशिक्षण देने पर मजबूर किया गया। उनकी जगह विदेशी कर्मियों को लाया गया। हम अब और ऐसा नहीं होने देंगे।’

    ट्रंप ने कहा, ‘क्या आप यकीन कर सकते हैं? आपको नौकरी से निकाल दिया जाता है और आपको बकाया वेतन तब तक नहीं दिया जाता, जब तक आप उन लोगों को प्रशिक्षित नहीं कर देते जिन्हें आपकी जगह नौकरी पर रखा गया है। मेरा मतलब है, इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ और नहीं हो सकता।’

    डिज्नी वर्ल्ड और दो आउससोर्सिंग कंपनियों के खिलाफ मामला उनके दो पूर्व तकनीकी कर्मियों ने दर्ज कराया है। कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी कर्मियों को नौकरी से निकालकर एच1बी वीजा पर खासकर भारत से अमेरिका लाए गए सस्ते विदेशी श्रमिकों को भर्ती करने के लिए षड़यंत्र रचा।

    लियो पेरेरो और डेना मूरे डिज्नी के उन 250 तकनीकी कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें जनवरी 2015 में ओरलैंडो में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड से नौकरी से निकाल दिया गया था। उन्होंने इस मामले में दो आईटी कंपनियों एचसीएल इंक एवं कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजीज को भी आरोपी बनाया था।

    ट्रंप ने आव्रजन के मामले पर दोहराया कि वह मेक्सिको की सीमा पर दीवार का निर्माण कराएंगे।उन्होंने कहा, ‘हम अवैध आव्रजन को रोकेंगे एवं नशीले पदार्थों को हमारे देश में आने से रोकेंगे। नशीले पदार्थ हमारे देश में आ रहे हैं, हमारे युवाओं और कई अन्य लोगों इस जहर का सेवन कर रहे हैं।’

    ट्रंप ने कहा, ‘हम नशीले पदार्थों को हमारे देश में आने से रोकेंगे ताकि यह जहर हमारे महान, खूबसूरत प्यारे युवाओं को प्रभावित नहीं कर सके। ठीक है? हम ऐसा करेंगे।’ उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन ‘हमारी सीमा के बाहर से आ रही’ हिंसा को रोकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाइजीरिया में आत्मघाती विस्फोट में 45 की मौत :आपात सेवा
    Next Article दक्षिणी मेक्सिको से तीन जासूसों के शव बरामद किये गये
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

    June 5, 2025

    माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

    June 5, 2025

    राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version