Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»किसानों की मुश्किलें आसान कर रहे एटीएम वाले इसराइल
    रांची

    किसानों की मुश्किलें आसान कर रहे एटीएम वाले इसराइल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 16, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: नोटबंदी के दौर में बैंक आपके घर पहुंच जाये और आपको आपके ही अकाउंट से पैसे निकाल कर हाथ में थमा दे, तो राहत तो मिलेगी ही। रांची के नगड़ी प्रखंड में यह सुविधा गरीब और किसानों की मुश्किलें आसान कर रही है। बेड पर लेटे बीमार बुजुर्ग और खेतों में पटवन कर रहे मजदूर के हाथों में उनके अकाउंट से पैसे थमाये जा रहे हैं। इलाके के किसानों और गरीबों को राहत देने का यह काम कर रहे हैं इसराइल अंसारी। नगड़ी प्रखंड में इसराइल अंसारी अपने झोला में बैंक को लिये गांव-गांव घूम रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगड़ी प्रखंड से ही कैशलेस अभियान की शुरुआत की है। बैंकिंग की भाषा में इसे माइक्रो-एटीएम कहते हैं। इसराइल अंसारी इसके जरिये 12 गांवों के करीब दस हजार लोगों को उनके दरवाजे पर ही बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। जिसे जरूरत होती है, उनके माइक्रो एटीएम में कार्ड स्वाइप करते है और वह जरूरत की राशि उसे दे देते हैं। इस सुविधा के लिए ग्रामीण को सिर्फ आधार कार्ड और अपने अंगूठे का ठप्पा देना होता है।
    नोटबंदी के बाद से इसराइल अंसारी नगड़ी प्रखंड का सबसे सम्मानित नाम बन चुका है। गांव की पगडंडी हो या सुदूर जंगल, हर उस जगह इसराइल पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें याद किया जाता है। माइक्रो एटीएम के जरिये इसराइल अंसारी लोगों को उनके खाते से पैसे निकालने की सुविधा उनके घर की चौखट, खेत-खलिहान तक पहुंचकर उपलब्ध करा रहे हैं। इस काम को वह पिछले चार साल से कर रहे हैं, जिसके बदले में बैंक से कुछ कमीशन और लोगों की अनमोल दुआएं मिल रही हैं। इसराइल भावुक हो कर कहते हैं, जब जरूरतमंद के हाथों में उनके ही अकाउंट से पैसे थमाता हूं, तो दुआओं से मेरी झोली भर जाती है।
    मंगरू खेत को छोड़ बैंक जाने में लाचार है, लेकिन बीज खरीदने के लिए पैसे चाहिए। ऐसे में उसके लिए इसराइल किसी मसीहा से कम नहीं हंै। बस एक कॉल किया और चंद मिनटों में इसराइल खेत में हाजिर। उसी तरह से बुधन जो गांव में मजदूरी कर रहा है, लेकिन मजदूरी छोड़ नहीं जा सकता है। उसके लिए भी झोला लिये इसराइल पहुंच जाते हैं। ग्रामीण कहते हैं कि पेंशन, विधवा पेंशन आदि के लिए तो इसराइल की गांव में बहुत कद्र है। कई लोग ऐसे हैं, जो बिस्तर से उठ तक नहीं पाते, उन्हें इसराइल हाथों पर पैसा थमाते हैं। इसराइल बैंक आॅफ इंडिया में बतौर बैंक मित्र वर्ष 2012 से काम कर रहे हैं। बीओआइ के बैंक मैनेजर बिरसेन बोयापाई के मुताबिक उनके बैंक का आधा भार इसराइल कम कर देते हैं। इतना हीं नहीं, इसराइल को रोल मॉडल मान 7 और युवाओं को तैयार किया गया है, जो बैंकर्स की भूमिका निभा रहे हैं। नोटबंदी के बाद से जहां हर कोई अपनी परेशानी बयां करने में लगा है, इसराइल अंसारी एक मिसाल बन कर उभरे हैं। सुदूर ग्रामीण इलाके में घर-घर जाकर बैंकिंग की सुविधा देनेवाले इसराइल अंसारी जैसे लोगों की अभी समाज को दरकार है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली से धराया 80 लाख उड़ानेवाला साइबर ठग
    Next Article रिजर्व बैंक ने कुछ बैंक खातों से निकासी पर अंकुश लगाया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

    April 16, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने किया सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

    April 16, 2026

    उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक : 20 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

    April 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
    • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
    • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
    • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
    • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version