गोड्डा:  जिले के राजमहल परियोजना के ललमटिया में गुरुवार शाम खदान धंसने से वहां काम पर लगाये गये करीब 35 डंपर, चार पे लोडर, करीब 40 कर्मचारी और मजदूर 300 मीटर गहरी खाई में दब गये हैं। इस खदान को इसीएल ने महालक्ष्मी खनन कंपनी को लीज पर दे रखा था। गुरुवार को काम के दौरान ही खदान धंस गयी। एसपी ने कहा है कि इस बारे में इस बारे में इसीएल द्वारा सूचना दी गयी है।
इस घटना से वहां के कर्मचारियों और मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। एक ओवरमैन एम नारायण यादव को जख्मी हालत में वहां से निकाला गया है। उसका इलाज ऊर्जा नगर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। देर रात तक खदान से कर्मचारियों व मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी था। अभी कितने लोगों की मौत हुई हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

करीब 35 डंपर, चार पे लोडर मजदूर 300 मीटर गहरी खाई में दबे

सीएम रघुवर दास ने दुर्घटना पर दु:ख जताया
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खदान दुर्घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने उपायुक्त से फोन पर बात कर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर रहने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री स्वयं मामले पर नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को भी राहत-बचाव कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version