मुंबई:  अमेरिकी कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के लिए अमेरिका में व्यस्तता भरा लगभग पूरा साल बिता कर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने घर आ गई है और घर आने पर बहुत खुश है।

अपने पालतू कुत्ते ब्रैंडो के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा कर 34 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी उत्तेजना जाहिर की।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘स्वागतम्.. ब्रैंडो बेबी.. घर आकर खुश हूं.. इसके जैसा कुछ नहीं..।’’ अपने अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘ये कितना मजेदार होता है कि कैसे कुछ चीजें नहीं बदलतीं, फिर भी सब कुछ कितना बदला-बदला सा है.. घर आकर.. काम पर लौटना.. ओह.. मुंबई मुझे तुमसे प्यार है.. सुबह का संगीत.. कितना अच्छा लग रहा है।’’ ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर भी रिट्वीट की जिसमें उन्हें मुंबई में किसी समारोह के दौरान रेड कार्पेट के दौरान देखा जा सकता है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘वापस आ कर अच्छा लग रहा है।’’

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version