Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»रेसिपी»चटखारे मार के खाएं लखनवी मटन बिरयानी
    रेसिपी

    चटखारे मार के खाएं लखनवी मटन बिरयानी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 12, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ के खाने की बात करें तो वह पूरे भारत में केवल जाकेदार चिकन और कबाबों की वजह से जाता है। मगर यहां की मटन बिरयानी का स्‍वाद भी कोई कम नहीं है।

    जी हां, जिस तरह हैदराबाद की दम बिरयानी है उसी तरह से लखनऊ की मटन बिरयानी का भी कोई जवाब नहीं है मटन बिरयानी, इस शहर की एक खास पहचान है जिसे आपको घर पर एक बार जरुर ट्राई करना चाहिये। यह अन्‍य तरह की बिरयानियों से कुछ हट कर बनाई जाती है।

    आप इसे अपनी वर्षगाँठ, जन्मदिन, डिनर या बुफे आदि पर बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं लखनवी मटन बिरयानी बनाने की विधि-

    तैयारी में समय- 15 मिनट
    पकने में समय- 40 मिनट

    सामग्री-

    • 1 टुकड़ा दालचीनी
    • 2 चम्मच जीरा
    • 2 चम्मच साबुत धनिया
    • 3 हरी इलायची
    • 1/2 किलोग्राम मटन
    • 3 चम्मच घी
    • 2 चम्मच रिफाइंड तेल
    • 1 चुटकी केसर
    • 10 लौंग
    • 1 चम्मच काली मिर्च
    • 1/2 चम्मच जायफल पावडर
    • 2 बड़ी इलायची
    • 2 चम्मच नमक
    • 2 1/2 कप दूध
    • 2 कप बासमती चावल

    मैरीनेशन के लिए सामग्री-

    • 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
    • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1 चुटकी गरम मसाला पाउडर
    • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
    • 1 चम्मच हल्दी
    • 2 चम्मच काजू पेस्ट
    • 4 चम्मच दही

    इस विधि से बनाएं लखनवी मटन बिरयानी

    स्‍टेप 1: सबसे पहले हम गरम मसाला बनाएंगे, जिसके लिये सभी सूखे मसालों को गरम तवे पर रोस्‍ट कर के ग्राइंडर में महीन पीस लेंगे।

    उसके बाद बासमती चावल को धो कर उसका पानी निकाल कर रख लेंगे।

    स्‍टेप 2: मटन को मैरीनेट करने के लिये आधा किलो मटन में अदरक लहसुन पेस्‍ट, हल्‍दी और मिर्च पावडर मिक्‍स करें। फिर उसमें काजू पेस्‍ट, गरम मसाला और दही मिला कर फेंट लें। फिर इसे ढंक कर फ्रिज में एक घंटे के लिये रख दें।

    स्‍टेप 3: अब मीट को फ्रिज से निकालें और सामान्‍य तापमान पर होने दें। अब मीट में नमक डालें। हांडी में घी और तेल गलाएं और मैरीनेटिड किया हुआ मीट डालें।

    स्‍टेप 4: अब मीट को चला कर पकाती जाइये। कुछ मिनट के बाद इसे ढंक कर आंच को धीमा करें और आधे घंटे के लिये पकाएं। अब मटन को पके हुए चावलों से कवर करें, ऊपर से दूध में भिगोया हुआ केसर डालें।

    स्‍टेप 5: ऊपर से हल्‍का नमक, गरम मसाला, भुना प्‍याज और घी डालें। हांडी को कवर करें और ढंक्‍कन को कस के बंद कर दें। आंच को धीमा रखें और इसे आधे घंटे तक पकाएं। अब गरमा गरम सर्व करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleठण्ड में रखे शरीर को प्राकर्तिक तरीके से गर्म
    Next Article ब्रेकफास्ट रेसिपी : पोहा पराठा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रोज इस वक्त पी लें एक कटोरी दाल का पानी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारिायां, जानिए जबरदस्त लाभ

    August 8, 2021

    इम्यूनिटी बढ़ा सकता है आपके घर में बनने वाला हलवा

    May 6, 2021

    व्रत में ट्राई करें टेस्टी कुट्टू का डोसा, जानें रेसिपी

    October 15, 2020
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
    • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
    • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
    • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version