Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश की सुरक्षा के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी: राजनाथ
    देश

    देश की सुरक्षा के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी: राजनाथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 29, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तिरूवनंतपुरम:  केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर दिया कि देश की अखंडता और सुरक्षा के संरक्षण और उसे सुदृढ़ करने के लिए हर संभव कदम उठाये जाएंगे। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने कहा कि राज्य सरकारों को बेहतर अंतर-राज्यीय समन्वय सुनिश्चित करना चाहिए और अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहरी या आंतरिक खतरों से देश की सुरक्षा और अखंडता के संरक्षण तथा मजबूती के लिए हरसंभव कदम उठाये जायेंगे। सिंह ने कहा कि हाल में देश के कुछ इलाकों में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति गंभीर हुई है।उन्होंने कहा कि हाल ही में केरल में हुई घटनाओं को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

    परिषद ने पिछली बैठक में की गई विभिन्न सिफारिशों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। ये सिफारिशें मछुआरों, प्रायद्वीपीय क्षेत्र औद्योगिक विकास कॉरिडोर, तिरुवनंतपुरम से मंगलोर और उडुपी तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का विस्तार, क्षेत्र में प्रायद्वीपीय पर्यटन ट्रेनों की शुरूआत और नये सड़क परिवहन और सड़क सुरक्षा विधेयक में संशोधनों जैसे मुद्दों से संबंधित हैं। परिषद ने सभी पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या के अनुरूप छात्रवृत्ति के लिए कोष आवंटन में एकरूपता, केंद्र सरकार द्वारा व्यावसायिक कर की उच्चतम सीमा में संशोधन, संक्रामक रोगों तथा नक्सलवाद की रोकथाम, तिलहन की खेती को बढ़ावा देने तथा पुडुचेरी हवाई अड्डे के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। आज की बैठक में जिन 22 विषयों पर चर्चा की गई उनमें से 16 का समाधान कर लिया गया। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय परिषदों तथा अंतर-राज्य परिषद को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद 2015 में पांच क्षेत्रीय परिषदों और उनकी स्थायी समितियों की बैठकें आयोजित की गई थी। इससे पहले केवल एक वर्ष में सभी पांच क्षेत्रीय परिषदों की बैठकें 1972 और 2005 में हुयी थीं।
    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय परिषदों के जरिये आर्थिक और सामाजिक विकास के समन्वित प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को आम बैठक कराने का अवसर उपलब्ध होता हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सदस्य राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों ने दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में विचार-विमर्श के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति ने कई मुद्दों का समाधान कर और उपयोगी सुझाव देकर परिषद के कार्यों को सरल बना दिया।दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक कुछ महीने पहले हुई थी।एक आधिकारिक बयान के अनुसार परिषद में गर्मजोशी और सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में सहकारी संघवाद की सच्ची भावना से विचार-विमर्श किया गया। परिषद के अंत में अगली बैठक कर्नाटक में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही तीन क्षेत्रीय परिषदों (पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी) की बैठकें संपन्न हो गयीं। शेष दो क्षेत्रीय परिषदों (केंद्रीय और उत्तरी) की बैठकें भी जल्द आयोजित किये जाने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेशी मंत्री जॉन केरी ने इजराइल पर निशाना साधा
    Next Article सपा में बढी रार, अखिलेश समर्थक बगावत पर उतारु
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा

    April 24, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश

    April 24, 2026

    विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके

    April 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा
    • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
    • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
    • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version