Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»देश को वकील नहीं अर्थशास्त्री वित्तमंत्री की जरूरत: स्वामी
    राजनीति

    देश को वकील नहीं अर्थशास्त्री वित्तमंत्री की जरूरत: स्वामी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आज केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए इसकी तैयारियों पर सवाल खड़ा किया वहीं यह भी कहा कि देश का वित्त मंत्री किसी अर्थशास्त्री को बनाया जाना चाहिए। स्वामी ने कहा कि नोटबंदी के वह समर्थक हैं लेकिन इसे लागू करने को लेकर सरकार की तैयारियां कमजोर थीं। स्वामी ने कहा कि ढाई साल में वित्त मंत्रालय कोई तैयारी नहीं कर सका। उन्होंने एजेंडा आजतक कार्यक्रम में परोक्ष रुप से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अर्थशास्त्र एक अलग विषय है।

    वकील लोग यह काम नहीं कर सकते। देश का वित्त मंत्री किसी अर्थशास्त्री को ही बनाया जाना चाहिए।` गौरतलब है कि स्वामी को वित्त मंत्री अरुण जेटली का आलोचक माना जाता है, जो एक वकील हैं।इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कोई मंत्री भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी जैसा योग्य नहीं है और मोदी को उन्हें अपना वित्त मंत्री बनाना चाहिए।

    उन्होंने कहा, ‘‘स्वामी ने 24 साल की उम्र में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी कर ली थी। इससे ज्यादा अर्थशास्त्र का विद्वान कौन हो सकता है।` सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को नोटबंदी पर जनता को आ रहीं परेशानियों के मद्देनजर ‘‘वित्त मंत्री अरुण जेटली की नाकामी को देखते हुए उन्हें तत्काल हटा देना चाहिए और स्वामी को वित्त मंत्री बनाया जाना चाहिए। जेटली का वित्त मंत्रालय से क्या लेनादेना।` इस पर चुटकी लेते हुए स्वामी ने कहा कि सरकार अगर उन्हें बनाने वाली भी होगी तो दिग्विजय सिंह के बयान के बाद उनका रास्ता बंद हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी के बाद 130 करोड़ रुपये की नकदी, आभूषण जब्त
    Next Article लाखों लोगों की उपस्थिति में जयललिता का अंतिम संस्कार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

    June 11, 2025

    लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

    June 11, 2025

    राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
    • सड़क हादसे में दो की मौत
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
    • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
    • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version