Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»धोनी के पास काफी अनुभव, कप्तान बने रहना चाहिए: कपिल
    क्रिकेट

    धोनी के पास काफी अनुभव, कप्तान बने रहना चाहिए: कपिल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 17, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई: भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को लगता है कि सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास काफी अनुभव है और उन्हें तब तक टीम की अगुवाई करना जारी रखना चाहिए जब तक वह इस काम के लिये अच्छे हैं। कोहली बतौर टेस्ट कप्तान बेहतरीन काम कर रहे हैं, और समय समय पर ऐसी बातें भी चलती रहती हैं कि उन्हें सीमित ओवरों की भी कप्तानी सौंप देनी चाहिए। कपिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोगों को इसका जवाब ढूंढना चाहिए कि क्या हम धोनी को यह पूछने के लिये तैयार हैं। यह ज्यादा अहम है। मुझे लगता है कि अगर वह अच्छा कर रहा है तो उसे जारी रखना चाहिए। जब समय आयेगा तो धोनी शायद सभी तीनों प्रारूपों से बाहर हो जायेगा।’’
    उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि इस समय यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि धोनी अच्छा काम कर रहा है। मुझे लगता है कि उसके पास अपार अनुभव है और उसे जारी रहना चाहिए।’’ धोनी और कोहली की बतौर कप्तान तुलना के बारे में पूछने पर कपिल ने कहा, ‘‘इसका जवाब देना जल्दबाजी होगी और एक बात और कि दो व्यक्ति अलग होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति अलग है। कोहली खुद को व्यक्त करता है जबकि धोनी शांत और चुप रहता है। मुझे लगता है कि तुलना करना बहुत मुश्किल है क्योंकि दोनों की अलग टीमें हैं और दोनों का रवैया अलग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीजें बदल गयी हैं। कल आप मुझसे इन दोनों की तुलना बतौर कप्तान सौरव गांगुली से करने को कहोगे। इसलिये प्रत्येक कप्तान अपनी चीजें, आक्रामकता और प्रेरणा लेकर आता है लेकिन यह निर्भर करता है कि आप इन चीजों का इस्तेमाल सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने के लिये कैसे करते हो।“

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में 45 करोड़ लोग खुले में शौच करते हैं: सरकार
    Next Article आदिल राशिद, डॉसन के अर्धशतक से इंग्लैंड मजबूत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

    June 11, 2025

    भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

    June 10, 2025

    आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
    • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
    • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
    • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
    • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version