Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद»नम आंखों से दी शहीद शशिकांत को अंतिम विदाई
    धनबाद

    नम आंखों से दी शहीद शशिकांत को अंतिम विदाई

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 20, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर में शनिवार को आतंकी हमले में शहीद झरिया जियलगोरा का लाल शशिकांत पांडेय सोमवार की शाम सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गया। पिता राजेश्वर पांडेय ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सबकी आंखें नम हो गयीं। इसके पूर्व सेना के जवानों ने सलामी दी। 21 चक्र हवाई फायरिंग कर शहीद को अंतिम विदाई दी। अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जनसैलाब ने शहीद के सम्मान में शशिकांत पांडेय अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाये।

    पाकिस्तान के खिलाफ भी जम कर नारेबाजी की। पंचतत्व में विलीन होने के समय सबकी आंखें नम थीं। अंदर गम था। गर्व और गुस्से से लबालब जनसैलाब ने अंतिम विदाई दी।
    सुबह से ही लोग शहीद का दर्शन और पुष्प अर्पित करने के लिए पलकें बिछाये खड़े थे। धनबाद, झरिया, जियलगोरा से लेकर मोहलबनी घाट तक तिरंगे से पटा हुआ था। धनबाद से सैनिक वाहन में पार्थिव शरीर जियलगोरा स्थित आवास पर लाया गया। इस दौरान धनबाद-झरिया-सिंदरी मार्ग के दोनों तरफ लोगों का जनसैलाब था। वाहन के आगे पीछे भी जनसैलाब चल रहा था। जगह-जगह पर फूलों की वर्षा की गयी। स्कूली बच्चे, महिलाएं, युवतियां, पुरुष हर कोई शहीद के सम्मान में रोड पर निकल पड़ा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन के 40 शहरों में तीसरे दिन भी रहा भीषण प्रदूषण
    Next Article समर्थन मूल्य से कम कीमत पर धान खरीदने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन के लिए रास्ता बना रहा जेसीबी जब्त

    October 1, 2025

    आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी

    September 27, 2025

    महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार के विरोध में एसएनएमएमसीएच में हड़ताल

    September 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • फिलीपींस में भूकंप से अब तक 72 लोगों की मौत
    • नयनतारा बनीं ‘महाशक्ति’, दशहरा पर जारी हुआ ‘मुकुथी अम्मान 2’ का दमदार पोस्टर
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ का तूफ़ान, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
    • सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
    • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version