Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नाइजीरिया में आत्मघाती विस्फोट में 45 की मौत :आपात सेवा
    Top Story

    नाइजीरिया में आत्मघाती विस्फोट में 45 की मौत :आपात सेवा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानो (नाइजीरिया):  नाइजीरिया में अशांत पूर्वोत्तर के एक बाजार में दो महिला आत्मघाती हमलावरों के हमले में 45 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य लोग घायल हो गए।आपात सेवा ने यह जानकारी दी।सेना ने कल मृतक संख्या 30 बताई थी।

    अदामावा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के साद बेल्लो ने कहा, ‘हमारे ताजा रिकार्डों के अनुसार मदागली में हुए दोहरे विस्फोट में 45 लोग की मौत हो गई है ओर 33 लोग घायल हुए हैं।’

    किसी ने भी हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जिस प्रकार से हमले किए गए, बोको हराम उसी प्रकार से हमलों को अंजाम देता है। बोको हराम ने संकटग्रस्त इलाके में अपनी सात वर्ष पुरानी आतंकवादी मुहिम में आत्मघाती हमले करने के लिए महिलाओं का नियमित इस्तेमाल किया है।

    सेना के प्रवक्ता बी अकिन्तोये ने पहले कहा था, ‘बाजार में दो महिला आत्मघाती हमलावरों के हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है।’ स्थानीय सरकार के एक अधिकारी और एनईएमए ने हमले की पुष्टि की है। मदागली स्थानीय सरकार के अध्यक्ष यूसुफ मोहम्मद ने कहा, ‘ग्राहकों के रूप में बाजार में आई दो हमलावरों ने बाजार के उस हिस्से में अपनी आत्मघाती बेल्टों में विस्फोट कर दिया जहां अनाज और इस्तेमाल किए गए कपड़े बेचे जा रहे थे।’

    नाइजीरियाई बलों ने वर्ष 2015 में मदागली को बोको हराम जिहादियों से पुन: अपने कब्जे में लिया था। मदागली में पिछले साल दिसंबर से यह तीसरी बार हमला किया गया है। पिछले साल दिसंबर में दो महिला आत्मघाती हमलावरों के हमले में कई लोग मारे गए थे। व्यापारी हबु अहमद ने बताया कि विस्फोट कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे : अंतरराष्ट्रीय समयानुसार साढ़े आठ बजे: हुए।

    पूर्वोत्तर के लिए एनईएमए के प्रवक्ता इब्राहिम अब्दुलकादिर ने कहा कि घटनास्थल पर बचाव दल तैनात किए गए हैं।उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंटों ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने कल अपने बयान में हमले की निंदा की और ‘‘निर्दोष लोगों की जान लेने वाले इन मूखर्तापूर्ण हमलों को रोकने’’ का संकल्प लिया।

    उन्होंने कहा, ‘यह ताजा हमला स्पष्ट रूप से निराशा में की गई करतूत है लेकिन इससे नाइजीरियाई सेना का न तो ध्यान भटकेगा और न ही वह नरम रख अपनाएगी।’बुहारी ने नाइजीरिया के लोगों से अधिक सतर्क होने और किसी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि की तत्काल निकटवर्ती सुरक्षा एजेंटों को य्सूचना देने को कहा।

    उन्होंने कहा, ‘आंतकवाद के खिलाफ युद्ध सभी नागरिकों एवं सरकार का संयुक्त प्रयास है।’ उन्होंने कहा, ‘नाइजीरियाई एकजुट होकर बोको हराम को हरा सकते हैं और हराएंगे।’ बुहारी ने बुधवार को सेनेगल में एक सुरक्षा सम्मलेन को बताया था कि इलाके में हालात ‘नियंत्रण’ में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजे मंत्रिमंडल में दो को पदौन्नति और छह नए मंत्री बनाए गए
    Next Article एच1बी वीजा धारकों को अमेरिकी कर्मियों की जगह नहीं लेने दूंगा: डोनाल्ड ट्रंप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

    April 27, 2026

    रांची के गोंदा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नकद उड़ा ले गए

    April 27, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना

    April 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी
    • NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा
    • टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
    • रांची के गोंदा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नकद उड़ा ले गए
    • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version