Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बगदादी के सहायकों और सलाहकारों का सफायाः अमेरिका
    Top Story

    बगदादी के सहायकों और सलाहकारों का सफायाः अमेरिका

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 14, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन: अमेरिका का कहना है कि उसके नेतृत्व वाले वैश्विक गठबंधन के सिलसिलेवार हमलों में आईएसआईएस प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी के लगभग सभी सहायकों और विश्वस्त सलाहकारों का सफाया हो गया है जिसकी वजह से इस आतंकवादी संगठन का न केवल नेतृत्व कमजोर पड़ा है बल्कि उसके कब्जे वाला क्षेत्र भी सिकु़ड़ता जा रहा है। आईएसआईएस से निपटने के लिए बनाए गए वैश्विक गठंधन के विशेष दूत ब्रेट मैकगर्क ने मंगलवार को कहा, ‘‘आईएसआईएल की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक अब कोई पहुंच नहीं है जिसका समग्र अभियान पर काफी असर पड़ा है क्योंकि वे अब सीरिया में काफी अलग-थलग पड़ गए हैं और उनके लिए वहां से अंदर-बाहर आना जाना मुश्किल हो गया है। इस वजह से उनका इराक और सीरिया के बाहर आतंकी हमलों को अंजाम देना भी दूभर हो चुका है।’’

    व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान ब्रेट ने कहा, “जैसा कि हम कहते जा रहे हैं, उनके कब्जे वाला क्षेत्र छोटा होता जाएगा और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। आईएसआईएल का नेतृत्व वहां कमजोर होता जा रहा है।’’ आईएसआईएस के शीर्ष आतंकियों के खिलाफ रक्का में किए गए हालिया हमलों का हवाला देते हुए ब्रेट ने कहा कि अभियान शुरू होने के बाद से, अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ने इस आतंकी गुट के मुखिया बगदादी के लगभग सभी सहायकों और विश्वस्त सलाहकारों का सफाया कर दिया है। लगभग दो साल पहले शुरू किए गए इस अभियान के तहत अमेरिका अभी तक 65,000 से अधिक इराकी कर्मियों को प्रशिक्षित कर चुका है। उन्होंने कहा कि इराक में आईएसआईएस के कब्जे वाला करीब 61 प्रतिशत क्षेत्र अब मुक्त करा लिया गया है। ब्रेट मैकगर्क ने कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और “अभी यह जारी रहेगी।“

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी सेना का लड़ाकू विमान जापान में दुर्घटनाग्रस्त
    Next Article आईएसआईएस ने मिस्र की चर्च में हमले की जिम्मेदारी ली
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर

    August 6, 2025

    प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    August 6, 2025

    नदी में नहाने के दौरान डूबा बच्चा, मौत

    August 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
    • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
    • झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version