Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»मुद्दों पर रूख अपनाना मुश्किल : अमिताभ बच्चन
    बॉलीवुड

    मुद्दों पर रूख अपनाना मुश्किल : अमिताभ बच्चन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 2, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  देश के सबसे बड़े सितारों की जमात में शामिल होने की वजह से हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन से महत्वपूर्ण मुद्दों पर रूख पेश करने की उम्मीद की जाती है लेकिन उनका कहना है कि उन्हें ऐसा करना मुश्किल लगता है और वे ऐसा करने वाले लोगों की काफी सराहना करते हैं।

    74 साल के अभिनेता पोलियो उन्मूलन, बाघ संरक्षण, हेपिटाइटिस बी को लेकर जागरूकता जैसी कई पहलों में शामिल हैं और उनका कहना है कि वह सामाजिक मुद्दों के लिए योगदान करते समय ज्यादा सहज होते हैं।

    अमिताभ ने यहां हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के एक सत्र में निर्माता-निर्देशक-प्रस्तोता करण जौहर से कहा, ‘‘अलग अलग लोगों का रूख अलग अलग होता है। कुछ कलाकार मजबूती से राय रखते हैं। मैं उनकी काफी सराहना करता हूं लेकिन मेरे पास उतनी ताकत नहीं है। लेकिन देश के लिए सामाजिक रूप से अगर कुछ है जो मैं कर सकता हूं, जो मैं करता हूं तो मैं उससे संतुष्ट हूं। मेरे लिए राय बनाना मुश्किल है।’’ करण ने अभिनेता से उनके फिल्मों के चयन और सोशल मीडिया को लेकर उनके प्रेम जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की।

    बच्चन ने कहा कि अकसर लोग उनसे अपनी राय जाहिर करने की उम्मीद करते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उनके पास अपना नजरिया रखने के लिए जरूरी ज्ञान या अनुभव नहीं है।

    सत्र के दौरान एक दर्शक ने जब उनसे पूछा कि क्या वह कभी देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना चाहेंगे, उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा कि उनके पास इस काम के लिए जरूरी क्षमता या ज्ञान नहीं है।

    बच्चन ने कहा, ‘‘यह मजाक काफी समय से चल रहा है जो शत्रुघ्न सिन्हा :सांसद-अभिनेता: ने शुरू किया था और मैं इसे लेकर सफाई देते देते उब गया हूं। आपको क्या सच में लगता है कि मंै राष्ट्रपति बन सकता हूं? मुझमें कोई योग्यता, क्षमता, स्वीकार्यता, ज्ञान, कुछ नहीं है।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोवा की चेन्नई पर जीत में चमके साहिल
    Next Article ‘काबिल’ अब एक दिन पहले 25 जनवरी को होगी रिलीज
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

    June 3, 2025

    हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

    June 2, 2025

    वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

    May 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version