Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मेक्सिको के पटाखा बाजार में विस्फोट, 29 की मौत
    Top Story

    मेक्सिको के पटाखा बाजार में विस्फोट, 29 की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 21, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टुल्टेपेक:   मेक्सिको के सबसे बड़े पटाखा बाजार में भीषण विस्फोट होने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 70 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि टुल्टेपेक में लगी आग से मंगलवार को एक के बाद एक कई विस्फोट हुए और मेक्सिको सिटी में धुएं का गुबार छा गया। विस्फोट के समय बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक थे जो वर्षांत का पारंपरिक जश्न मनाने के लिए पटाखे खरीद रहे थे। कई लातिन अमेरिकी देशों में क्रिसमस एवं नववर्ष समारोहों के दौरान अक्सर पटाखों से संबंधित हादसे होते हैं। मेक्सिको स्टेट के गवर्नर एरवील अलिवा ने कहा, ‘‘हमें घटनास्थल पर 26 शव मिले। तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 29 हो गई।’’

    संघीय पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि 70 लोग घायल हुए हैं और उन्हें आपात चिकित्सा कक्षों में ले जाया जा रहा है। दमकलकर्मी तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। नागरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख लुइस फेलिपे प्युएंते ने कहा कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने से पहले सभी पटाखों में विस्फोट रूकने का इंतजार करना पड़ा।

    प्युएंते ने कहा, ‘‘पूरा बाजार ही नष्ट हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि कई घायलों की ‘‘स्थिति नाजुक’’ है। हताहत हुए और लोगों को खोजने के लिए तलाश अभियान जारी है। निकट के स्थानों पर भी मकान एवं वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ इलाकों में अधिकारी खाक हो चुकीं या टूटी छतों के मलबे के ढेर में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। लोग अपने परिजनों एवं मित्रों की तलाश कर रहे हैं और बचावकर्मियों को इशारा करके बता रहे हैं कि लापता हुए उनके प्रियजन के कहां मिलने की उम्मीद है। बचावकर्मियों ने जिन लोगों को बचाया है, उनमें से अधिकतर गंभीर रूप से झुलस गए हैं और कई लोगों का पूरा शरीर ही झुलस गया है।

    सेना को आपात कर्मियों की मदद से लिए तैनात किया गया है ताकि हताहत लोगों को एंबुलेंस एवं हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल ले जाया जा सके। घटनास्थल पर एंबुलेंस, दमकल वाहनों, पुलिस वाहनों एवं सेना के ट्रकों का जमावड़ा है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विस्फोट के कारण की अभी जांच हो रही है। कुछ ने आशंका जताई है कि संभवत: बारूद या पटाखे संबंधी अन्य तत्वों का सही से इस्तेमाल नहीं करने के कारण विस्फोट हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी से पहले लगे एक अन्य पटाखा बाजार में 15 सितंबर 2005 को हुए विस्फोट का यही कारण था। वह बाजार पूरी तरह नष्ट हो गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइराक में ईरानी कुर्दिश पार्टी के मुख्यालय के पास विस्फोट, 7 मरे
    Next Article घर आकर अच्छा लग रहा है : प्रियंका चोपड़ा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 को मनाया जाएगा काला दिवस

    June 23, 2025

    झारखंड के सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

    June 23, 2025

    अमेरिका की एंट्री से इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव की स्थिति और बिगड़ी

    June 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
    • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
    • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version