Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राहुल समझें कि भ्रष्टाचार का उदाहरण नेशनल हेराल्ड का मामला है: भाजपा
    राजनीति

    राहुल समझें कि भ्रष्टाचार का उदाहरण नेशनल हेराल्ड का मामला है: भाजपा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 25, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज कहा कि मोदीजी पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता को यह समझना चाहिए कि भ्रष्टाचार का उदाहरण नेशनल हेराल्ड का मामला है जिस मामले में वे ‘जमानत’ पर हैं और उन्हें आधारहीन एवं बेतुके बयान नहीं देने चाहिए।

    भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि नोटबंदी को लेकर कांग्रेस हताश है और इसी हताशा में बेतुके आरोप लगा रही है। कांग्रेस के नेता (राहुल) को यह समझना चाहिए कि नोटबंदी आर्थिक डकैती नहीं बल्कि आतंकवादियों, नशे का कारोबार करने वालों, भ्रष्टाचार के जरिये कालाधन जमा करने वालों पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि मोदीजी पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता को यह समझना चाहिए कि भ्रष्टाचार का उदाहरण नेशनल हेराल्ड का मामला है जिस मामले में वे ‘जमानत’ पर हैं।

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार और कालेधन का समर्थन कर देश के साथ विश्वासघात किया है। जीप से लेकर हेलीकॉप्टर तक और अन्तरिक्ष से लेकर पाताल तक कांग्रेस ने आजादी के बाद से देश में बस घोटाले ही घोटाले किये हैं। कांग्रेस की राजनीति अब किसी विचारधारा के आधार पर नहीं बल्कि किसी भी तरह सत्तापाने की लालसा और अवसरवादिता के सिद्धांत पर काम कर रही है। शर्मा ने आरोप लगाया कि संप्रग के शासनकाल में बिना चुकाये गए ऋण की मात्रा में 132 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में ऋण माफी के जरिये कारपोरेट घरानों को 36 लाख करोड़ रुपये का तोहफा दिया।

    राजग सरकार पर चुनिंदा कारपोरेट घरानों का पक्ष लेने के राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के 10 वर्षों के शासनकाल के दौरान कारपोरेट घरानों को 36 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफी की सौगात देने का काम किया गया, ऐसे में मोदी कैसे गुनाहगार हुए? भाजपा नेता ने कहा कि 36 लाख करोड़ रुपये वास्तविक आर्थिक लूट है और वह नहीं जिसके बारे में राहुल बात कर रहे हैं। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को होमवर्क करना चाहिए और अगर जरूरी हो तक पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से इस बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

    विजय माल्या को राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस की उपज बताते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कारोबारी विजय माल्या ने 1450 करोड़ रूपये का रिण नहीं चुकाया इसके बावजूद माल्या को किस प्रकार से 1500 करोड़ रूपये का रिण मंजूर किया गया। यह सवालों के घेरे में है। सवाल इसके बारे में पूछा जाना चाहिए। मोदी पर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सहारा समूह से कथित पैसा लेने के राहुल के आरोपों पर भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उस समय संप्रग सरकार थी और सीबीआई, ईडी, आईटी कुछ भी नहीं पता लगा पायी। अब वे आरोप लगा रहे हैं जो अत्यंत हास्यास्पद है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष कालेधन के खिलाफ लड़ाई को केवल कमजोर करने के लिए ‘निराधार एवं अनावश्यक बयानबाजी’ कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, ‘देश प्रधानमंत्री मोदी के कदमों के कारण कालेधन के खिलाफ अपनी लड़ाई में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत को कांग्रेस मुक्त पहले की बना दिया है और अब वह देश को भ्रष्टाचार मुक्त भी बनाना चाहते हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूसी सैन्य विमान काला सागर में क्रैश, 91 लोगों की मौत
    Next Article केरल से 51 लाख और पनवेल से 35 लाख रुपये के नए नोट मिले
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई

    May 1, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता पर बवाल : बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन हटाने की मांग की, कहा- अभ्यर्थी के सपनों के साथ खिलवाड़ बंद हो

    April 27, 2026

    देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

    April 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
    • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
    • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
    • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version