लंदन: घबराहट के कारण अपनी कुछ प्रस्तुतियां रद्द करने वाले जेन मलिक को गायक रॉबी विलियम्स ने ‘हौसला’ रखने की सलाह दी है। ‘फीमेल फर्स्ट’ की एक खबर के अनुसार, “पार्टी लाइक ए रशियन’’ के 42 वर्षीय गायक ने मलिक को कहा है कि उन्हें किसी भी काम के लिए खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है।’’ विलियम्स ने कहा, “जेन मलिक..जो प्रोमो और अन्य गतिविधियों से अपना हाथ खींच रहे हैं और मुझे पता है कि वह ऐसा घबराहट के चलते कर रहे हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि हौसला रखें, एक दिन आपको अपना आत्मविश्वास वापस मिल जाएगा।’’
उन्होंने कहा, “आत्मविश्वास ऐसे ही नहीं आता लेकिन आपको हौसला रखना होगा। मैं जेन को बस यह कहना चाहूंगा कि आपका घबराएं नहीं। आप शायद कभी भी आश्वस्त न हों लेकिन आप निडर हो सकते हैं। यहां तक कि अगर आप घबराए हुए हैं तो भी अपने काम को किसी भी तरह करते रहें..।“
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

