मुंबई। विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई।
सर माइकल गैंबोन की मृत्यु की पुष्टि उनकी पत्नी लेडी गैंबोन और बेटे फर्गस ने मीडिया में की है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को दुखद खबर बताते हुए कहा, “हमें सर माइकल गैंबोन के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। वह एक प्यारे पति और पिता थे।”
मीडिया रिपोर्टों में अभिनेता सर माइकल गैंबोन की मौत का कारण निमोनिया को बताया गया है। इसी बीमारी के कारण ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद सर माइकल ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सिर्फ फिल्में ही नहीं, उन्होंने थिएटर में भी काम किया। विश्व प्रसिद्ध फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में निभाए गए एल्बस डंबलडोर के किरदार के कारण दर्शक उन्हें विशेष रूप से याद करते हैं।