Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ होने चाहिएः मोदी
    देश

    लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ होने चाहिएः मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 19, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर:  देश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को पांच साल में एक बार साथ साथ कराने की वकालत करते हुये प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ऐसा होने से चुनाव के समय होने वाले तनाव में तो कमी आएगी ही साथ ही देश में कालेधन के इस्तेमाल के अवसर भी कम होंगे। इसी तरह हम इस लोकसभा सत्र में इस बात पर भी चर्चा करना चाहते थे कि राजनीतिक पार्टियों को चंदा कैसे मिलना चाहिये लेकिन विपक्षी पार्टियों ने संसद चलने नहीं दी।

    नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि हमने वायदा किया था कि पचास दिनों में जनता की परेशाानियां कम हो जायेंगी, आज हम आपको दोबारा फिर विश्वास दिलाना चाहते है कि अब परेशानियां कम होने की शुरूआत हो रही है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिये जनता ने बहुत कष्ट झेला है लेकिन वह अपने स्वार्थ के लिये नहीं झेला बल्कि देश की भलाई के लिये झेला है और जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि उसे निराश नहीं होना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर नही आंधी चल रही है और ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश का हर नागरिक परिवर्तन का संकल्प पूर्ण करने को लेकर जी जान से जुट गया है। यूपी के लोग गुंडागर्दी से तंग आ चुके हैं हर कोई गुंडागर्दी कर रहा है। सरकार में बैठे लोग गुंडागर्दी करने वालो को शै दे रहे हैं। मकान छीन लिया जाए जमीन छीन ली जाए। आम आदमी जाएगा कहां। जब तक उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बदलोगे इस पर लगाम नहीं लगेगी। प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर के बाहरी क्षेत्र निरालानगर रेलवे ग्राउंड पर भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। करीब सवा एक बजे कानपुर पहुंचे मोदी ने पहले कौशल विकास प्रदर्शनी का उदघाटन किया। उसके बाद उन्होंने मंच से जनता को संबोधित किया। मोदी ने नोटबंदी को लेकर विपक्षी कांग्रेस पर जमकर हमले किये तो उत्तर प्रदेश सरकार को भी नहीं बख्शा। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि नोटबंदी से परेशानी के दिन अब समाप्त होने वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासीन भटकल को फांसी की सजा
    Next Article सेंसेक्स 115 अंक टूटा, दो सप्ताह के निचले स्तर पर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पहलगाम के आतंकियों को शरण देने वाले दो व्यक्ति एनआईए के हत्थे चढ़े

    June 22, 2025

    मुर्शिदाबाद में ट्रैक्टर ने डंपर को मारी टक्कर, पांच की मौत, 14 घायल

    June 22, 2025

    बिहार, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मानसून की दस्तक

    June 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
    • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
    • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
    • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
    • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version