ओलंपिया:  वाशिंगटन के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गयी। वाशिंगटन के परिवहन विभाग ने कहा कि खोजबीन के बाद शुक्रवार सुबह जेफरसन काउंटी के जंगल क्षेत्र के एक दर्रे में दुर्घटनाग्रस्त विमान और चार शव बरामद हुए। इस विमान ने गुरुवार को सुबह करीब छह बजे के बाद सिएटल के बोइंग फील्ड के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि उड़ान भरने के 45 मिनट बाद ही नियंत्रण कक्ष से विमान का संपर्क टूट गया।

संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारियों के आज दुर्घटनास्थल का मुआयना करने जाने की उम्मीद है। दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियों के नामों का अभी पता नहीं चला है। अभी उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं हुयी है और उनके परिजनों को भी सूचना नहीं दी गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version