Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सम्मेलन के लिए रविवार को भारत आएंगे सरताज अजीज
    Top Story

    सम्मेलन के लिए रविवार को भारत आएंगे सरताज अजीज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 1, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद:  विदेश मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज अमृतसर में आयोजित होने वाले ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को भारत जाएंगे। ‘डॉन न्यूज’ ने बताया कि अमृतसर में इस सप्ताहांत (तीन एवं चार दिसंबर) दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है और अजीज रविवार को अमृतसर जाएंगे। अजीज इस सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक में अफगानिस्तान एवं उसके पड़ोसियों के बीच क्षेत्रीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा ताकि कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके और सुरक्षा खतरों से निपटा जा सके।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि सम्मेलन के इतर भारतीय अधिकारियों के साथ कोई बैठक नहीं होगी। एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ‘‘फिलहाल हमें उनकी ओर से कोई इच्छा दिखाई नहीं देती.. गेंद भारत के पाले में है। वे जानते हैं कि हम इच्छुक हैं लेकिन हमें नहीं पता कि वे इच्छुक हैं या नहीं।’’ पाकिस्तान एवं भारत ने इससे पहले ‘हार्ट ऑफ एशिया’ मंत्रिस्तीय बैठक में इस्लामाबाद में बैठक की थी और ‘समग्र द्विपक्षीय वार्ता’ शुरू करने पर सहमति जताई थी जिसके तहत मतभेद के सभी मामलों पर चर्चा की जानी थी लेकिन इस साल जनवरी में पठानकोट आतंकवादी हमले के कारण वार्ता शुरू नहीं हो सकी।

    एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान ने अमृतसर में द्विपक्षीय वार्ता की बात भारत से औपचारिक रूप से नहीं की है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने ‘बीबीसी उर्दू’ की ‘फेसबुक लाइव’ परिचर्चा में भाग लेते हुए कल कहा था कि यदि भारत तैयार है तो पाकिस्तान बिना शर्त वार्ता शुरू करने के लिए तैयार है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ‘हार्ट ऑफ एशिया’ मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग नहीं लेंगी। समाचार पत्र ने एक पाकिस्तानी दूत के हवाले से कहा, ‘‘सुषमा स्वराज भाग नहीं ले रही हैं, ऐसे में किसी अन्य के साथ बैठक करना मुश्किल है।’’

    समाचार पत्र में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तानी पक्ष का मानना है कि संबंधों में मौजूदा गतिरोध को दूर करने के लिए भारत को अपना हठ छोड़ना होगा।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत को अपना मन बनाना होगा। वे कश्मीर पर बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हैं।’’ भारत ने अजीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है लेकिन उसने यह स्पष्ट किया है कि ‘‘वार्ता और आंतकवाद एक साथ नहीं चल सकते।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाजार में चार दिन से जारी तेजी पर लगा विराम
    Next Article साइना जीती, कश्यप और मनु-सुमित मकाऊ ओपन में हारे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2025

    उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

    June 8, 2025

    नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

    June 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version