रांची: आरटीसी की इंजीनियरिंग छात्रा मुनमुन की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की उपाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सिटी एसपी किशोर कौशल से मिला। छात्राओं ने एसपी से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किये जाने की मांग भी की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सिटी एसपी से जानकारी ली।
सिटी एसपी ने सभी महिला कॉलेजों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम की बात कही है। कहा कि जल्द ही रांची पुलिस शक्ति एप को लेकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक भी करेगी।