ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले छह महीनों के दौरान दो नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 35 वषीर्य एक व्यक्ति को यहां भिवंडी से गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति अपने वाहन का इस्तेमाल बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने के लिए करता था।
निजामपुरा पुलिस थाना के निरीक्षक एस वी जाधव ने आज बताया कि तुलसीराम मनेरे नाम के आरोपी को कल रात गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पिछले छह महीनों में अपने एसयूवी में और अन्य कुछ एकांत स्थानों पर आठ और नौ वर्ष की उम्र के बीच की दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार किया।
ऐसा संदेह है कि मनेरा ने अपनी कार में यात्रा करने वाली कई अन्य लड़कियों का भी यौन उत्पीड़न किया होगा। अब तक सिर्फ दो लड़कियों ने इस अपराध का खुलासा किया है।
जाधव ने कहा, दो लड़कियों ने अपने साथ हुये यौन उत्पीड़न के बारे में अपने माता पिता को बताया। इसके बाद उनके माता—पिता ने इस बारे में स्कूल के अधिकारियों को बताया और फिर एक शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।