झारखंड: हाल ही में झारखंड के खूटी में भाजपा के नेता भैयाराम मुडा की कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीयां चलाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकडने का अभियान चलाया था। मगर पुलिस की मेहनत रंग लाई और उन्होंने इस केस में करीब तीन आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में खूंटी एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने बताया कि 70 हजार रुपये लैवी के दौरान गड़बड़ी होने के कारण बीजेपी नेता भैयाराम मुंडा और उनके चचरे भाई बिरसा मुंडा की हत्या करने का प्रयास किया गया था। मगर आनन फानन में इन लोगों ने केवल भैयाराम मुंडा की ही हत्या की । जानकारी के अनुसार बता दें कि पुलिस ने काबिलेतारीफ काम करते हुए हत्या के मात्र 72 घटों में ही 3 हत्यारों को पकड़ लिया है।

आपको बता दें कि यहा हादसा शुक्रवार की रात को करीब 12 बजे हुआ था इस हादसे में नक्लियों ने गोलियां चलाई थी जिसके कारण भैयाराम मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनके परिवार के कुछ लोग भी घायल हो गए थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version