मंगलवार को भारत संचार निगम लिमिटेड में कामकाज ठप रहा। दरअसल कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम आॅफ बीएसएनएल बीएसएनएल के आह्वान पर की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हड़ताल 13 दिसंबर तक जारी रखे जाने की चेतावनी दी गई है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मांग की है कि, दूरसंचार के क्षेत्र में कंपनियों की निजी भागीदारी को न बढ़ाने पर जोर दिया गया यह भी मांग की गई कि कंपनियों को बीएसएनएल के टॉवर किराये पर न दिए जाऐं।

कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें सातवें वेतन मान का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए। उन्हें वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि उनकी मांगें जल्द से जल्द न मानी गईं तो फिर कर्मचारी 13 दिसंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने विरोध स्वरूप कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है।

उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो फिर वे अपना आंदोलन तेज कर देंगे हड़ताल को आगे बढ़ा देंगे।

इस दौरान विनय त्रिपाठी, डीएस गौर, हलीम खान, श्रीकांत शुक्ला, नाथूराम राजेंद्र सिंह समेत बड़े पैमाने प कर्मचारी मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version