Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»LIVE INDvsSL: रौशन और डिकवेला टिके, मैच पहुंचा रोमांचक मोड़ पर
    क्रिकेट

    LIVE INDvsSL: रौशन और डिकवेला टिके, मैच पहुंचा रोमांचक मोड़ पर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। श्रीलंकाई बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ने के बाद 119 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद से रौशन सिल्वा और निरोशन डिकवेला क्रीज पर जमे हुए हैं। टी ब्रेक के समय श्रीलंका का स्कोर 226 पर पांच विकेट था।

    इससे पहले आर अश्विन ने कप्तान दिनेश चंडीमल का विकेट लेकर भारत को मैच में वापसी दिलाई थी। चंडीमल 36 रन बनाकर बोल्ड हुए और इस तरह से श्रीलंका ने 147 रनों पर पांचवां विकेट गंवाया था।

    धनंजय और रौशन सिल्वा की साझेदारी तोड़ने के लिए कप्तान विराट कोहली खुद भी गेंदबाजी करने के लिए आ गए। इतना ही नहीं मुरली विजय ने भी एक छोर से गेंदबाजी की।

    पांचवें दिन लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने चार विकेट खोकर 119 रन बना लिए थे। चंडीमल जब 24 रन पर खेल रहे थे, तो रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए थे, लेकिन वो नोबॉल करार दी गई थी। पांचवें दिन का खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद ही एंजलो मैथ्यूज रविंद्र जडेजा का तीसरा शिकार बने थे। इस तरह से श्रीलंका ने 35 रनों पर चौथा विकेट गंवाया था। पहली पारी में सेंचुरी बनाने वाले मैथ्यूज इस पारी में महज एक रन का योगदान दे पाए।

    LIVE स्कोरकार्ड के लिए करें क्लिक

    मैथ्यूज जिस गेंद पर आउट हुए, वो नोबॉल थी। अंपायर इस पर ध्यान नहीं दे पाए। धनंजय अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है।

    बता दें कि मैच के चौथे दिन श्रीलंका ने दूसरी पारी में 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 31 रनों तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे। खराब रौशनी के चलते मैच को समय से कुछ देर पहले ही खत्म करना पड़ा। रविंद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सुरंगा लकमल को आउट कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। करुणारत्ने 13 रन जबकि नाइटवॉचमैन के तौर पर आए लकमल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा और एंजलो मैथ्यूज फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

    अगर भारत यह मैच जीतता है तो लगातार 9 सीरीज जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। बता दें कि फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के नाम है।

    प्लेइंग इलेवन :
    भारत : मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचन्द्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी
    श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने, दिलरुवान परेरा, धनंजया डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रोशन सिल्वा, सुरंगा लकमल, लक्षन संदकन, लहिरु गमागे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैं मोदी की तरह नहीं इंसान हूं, गलती बताने के लिए धन्यवाद : राहुल गांधी
    Next Article मैक्स अस्पताल की लापरवाहीः जिंदा मिले नवजात बच्चे की भी मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

    June 11, 2025

    भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

    June 10, 2025

    आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
    • सड़क हादसे में दो की मौत
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
    • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
    • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version