Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विस चुनावः राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दी कांटे की टक्‍कर
    Breaking News

    विस चुनावः राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दी कांटे की टक्‍कर

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 11, 2018Updated:December 11, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्‍ली। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में मंगलवार सुबह से जारी मतगणना के रुझानों को देखें तो तस्वीर अब लगभग साफ होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी तीन प्रमुख राज्यों में पिछड़ती नज़र आ रही है। कांग्रेस तीनों ही राज्यों में भाजपा से आगे निकल चुकी है। रुझान सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्ववाली सरकार है लेकिन नया जनादेश संकेत दे रहा है कि भाजपा के लिए तीनों राज्यों में आज का दिन अच्छा नहीं है।

    राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अच्छी बढ़त हासिल हो चुकी है और दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने की स्थिति साफ नज़र आ रही है। वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा से थोड़ी सी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और फिलहाल कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुत के पास नहीं पहुंच सकी है।साथ ही मंगलवार के चुनाव परिणाम देश में आम चुनावों से पहले एक मूड बनाने का काम भी करेंगे। इसलिए भी राजनीतिक दलों और देशभर के लोगों की इन चुनाव परिणामों पर नज़र है। मोदी के कामकाज से लेकर इनमें से अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार के प्रति लोगों का जनादेश साबित होगा आज का चुनाव परिणाम।

    राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन यहां एक प्रत्याशी की मौत हो जाने के कारण कुल 199 सीटों पर मतगणना का काम चल रहा है. राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच ज़बरदस्त टक्कर है। नतीजों से तय होगा कि क्या भाजपा की वसुंधरा राजे राज्य में अपनी सरकार और कुर्सी बचा पायेंगी या फिर सत्ता पलटेगी और अशोक गहलोत, सचिन पायलट में से किसी एक को राज्य की बागडोर मिलेगी।

    मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर मतगणना हो रही है. यहां 15 सालों से कमल खिला हुआ है। लोगों के मामा के रूप में प्रसिद्ध शिवराज सिंह चौहान सूबे के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन इस बार टक्कर कांटे की है और कांग्रेस भाजपा को फिलहाल बराबर की टक्कर दे रही है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्ववाली भाजपा सरकार ने भी 15 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। लेकिन 15 साल के बाद अब चावल बाबा की विदाई लगभग तय दिख रही है। कांग्रेस ने यहां खासी बढ़त बना ली है। स्पष्ट बहुमत कांग्रेस के खाते में जाता दिख रहा है।

    तेलंगाना की 119 सीटों के लिए मतगणना का काम भी शुरू हो रहा है। टीआरएस के बारे में रुझानों से साफ दिख रहा है कि उनकी लोकप्रियता अभी भी लोगों के बीच बनी हुई है और उनका स्पष्ट बहुमत निश्चित है। यही मामला मिजोरम का है, जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस का मुकाबला मिजो नेशनल फ्रंट से है, जबकि बीजेपी अलग मैदान में है।

    भारी सुरक्षा के बीच पांच राज्यों में वोटों की गिनती का काम किया जा रहा है। प्रमुख चुनाव आयुक्त रजत कुमार ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी स्ट्रॉन्गरूम जहां ईवीएम मशीनें रखी गयी हैं की सुरक्षा केन्द्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स के जिम्मे है। वहीं मिजोरम में वोटों की गिनती के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। क्षेत्रीय अधिकारियों के मुताबिक वोटिंग सेंटर पर तीन लेयर की सुरक्षा तैनात की गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविराट और अनुष्‍का शर्मा ने शादी की पहली सालगिरह मनायी
    Next Article खलारीः बीडीएम पैसेंजर ने हाइवा को मारी टक्कर
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version