Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अटलजी के सपनों का झारखंड बनायेंगे: रघुवर दास
    Breaking News

    अटलजी के सपनों का झारखंड बनायेंगे: रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 25, 2018Updated:December 25, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनायी। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में अटल जी की तसवीर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इधर, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन के दरबार हॉल में वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत रत्न को याद किया।

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा विधायक अनंत ओझा, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र ने पूर्व पीएम को श्रद्धा के फूल अर्पित किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना अटल जी की देन है। साथ ही सीएम ने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति की धरोहर बताया। कहा कि अटल के सपनों का झारखंड बनायेंगे। पोखरण परीक्षण का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अटल जी देश के पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने आदिवासियों के हित के लिए आदिवासी मंत्रालय बनाया था।

    जरूरतमंदों के बीच भाजपा ने बांटे कंबल
    रांची। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय कुमार जयसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही रांची के पहाड़ी मंदिर, रातू रोड सहित अन्य जगहों पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल नेता, प्रखर पत्रकार के साथ ही झारखंड के जनक थे। उनसे हमलोगों को सीखने की जरूरत है। इस दौरान संजय जयसवाल के साथ उमेश रंजन साहू, संजीव चौधरी, राजकुमार जयसवाल, वीरेंद्र साहू, तरुण जयसवाल, शुभम जयसवाल, अविनाश राय, मोनू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    सदर अस्पताल में फलों का वितरण
    अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मंगलवार को भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के रांची महानगर संयोजक कमलदेव मिश्र के नेतृत्व में सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके रांची सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल आदि का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक आदर्श एवं कुशल राजनेता थे। उनके नेतृत्व में देश बहुत तेजी से विकास की ओर अग्रसर हुआ। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के रांची महानगर सह संयोजक हितेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कार्यक्रम में सच्चिदानंद खलखो, विजय साहू, नरेंद्रदेव सिंह, सतीश महतो, सरोज सिंह, दिनेश सिंह तोमर, रामचंद्र सोय, रामटहल नायक, शंभू करमाली, संजू देवी एवं सदर अस्पताल के डॉ विमलेश सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: आइपीएस अधिकारी ने पास कर ली राजनीति की परीक्षा
    Next Article झारखंड में क्रिसमस की रही धूम, सीएम ने दी बधाई
    azad sipahi

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version