Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तेइस दिसंबर को इवीएम से सिर्फ जेवीएम निकले: बाबूलाल
    Top Story

    तेइस दिसंबर को इवीएम से सिर्फ जेवीएम निकले: बाबूलाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चरही में जेवीएम प्रत्याशी चंद्रनाथ के लिए झाविमो सुप्रीमो की चुनावी जनसभा

    चरही। झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को चरही के बिरसा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा: आप सभी हमारी पार्टी के पक्ष में इस तरह मतदान करें कि आगामी 23 दिसंबर को जब मतों की गिनती हो तो इवीएम से सिर्फ जेवीएम निकले। उन्होंने जनता से वादा किया कि हमारी पार्टी की सरकार बनी तो सबसे पहले गरीबों से छीने गये राशन का कोटा और पेंशन की पुरानी योजनाओं को बहाल करायेंगे। बंद पड़े उद्योग धंधे चालू तो होंगे ही, नये उद्योग धंधे भी लगाये जायेंगे। झारखंड के 85% बेरोजगारों के पास 6 महीने के अंदर स्थायी रोजगार होगा।
    उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरे 28 महीने के मुख्यमंत्रित्व काल में विकास के जितने भी काम शुरू हुए थे, उन्हें ठप करा दिया गया है।
    मेरी सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं को अगर जारी रखा जाता और ईमानदारी से काम किया जाता तो झारखंड आज विकास की दौड़ में काफी आगे होता। इस सरकार ने डिग्री हासिल किए हुए शिक्षित युवकों को बेरोजगार कर दिया है। दुखद है कि गांव गांव में बनाये गये स्कूल को बंद कर दिया गया है। पारा शिक्षकों, सेविका-सेविकाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
    मरांडी ने कहा कि जहां मैं आया हूं, उस क्षेत्र में सिर्फ खनिज संपदा ही है। यहां कोयला है। यहां के लोगों को जमीन छीनकर बेघर कर दिया गया है। यह सब मैं देख रहा हूं। मेरी सरकार बनते ही पुनर्वास नीति बनाकर रैयतों को न्याय दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि जमीन का मालिक रैयत है। उत्पादित कोयले का हिस्सेदार भी रैयत ही होंगे। यह सब तभी संभव होगा जब जेवीएम की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से एक-एक वोट देकर मांडू विधानसभा के जेवीएम प्रत्याशी चंद्रनाथ भाई पटेल को विजय बनाने की अपील की। चुनावी सभा को प्रत्याशी चंद्रनाथ भाई पटेल, मुन्ना मलिक, दाहो महतो, गोविंद बेदिया, चोलेशवर महतो, दीपक कुमार दिनेश्वर महतो, तामीर अंसारी, नरेश मुंडा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सुनीता देवी, मोनिका कुमारी, उत्तम महतो, रामकिशोर मुर्मू, नीरज बेसरा, सरजू महतो दशरथ महतो, मेघा करमाली, बासुदेव करमाली, महेंद्र राम, शिव नारायण महतो, जुगेश्वर महतो, घनश्याम प्रसाद, रमेश महतो, राजेश महतो मौजूद थीं।

    Only JVM came out of EVM on December 23: Babulal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article19 में से 16 साल तक भाजपा का रहा राज : हेमंत
    Next Article झामुमो के डीएनए में विकास है ही नहीं: रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version