झरिया/जोरापोखर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विपक्षियों के पास कोई कार्यक्रम नहीं है। वे तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उसका काम विपक्षियों की तरह लोगों को धोखा देना नहीं, बल्कि लोगों से आंख मिला कर जन समस्याओं का समाधान करना है। भाजपा सिर्फ चुनाव को लेकर राजनीति नहीं करती। ऐसे भी सिवाय भाजपा की शिकायत करने के अलावा विपक्षियों के पास कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता जनता के मर्म को समझते हैं।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व दुनिया के देशों में भारत को गरीब एवं कमजोर राष्ट्र समझा जाता था। नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में भारत की जनता का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। विकास को लेकर झारखंड देश के टॉप राज्यों में खड़ा है। भाजपा इंसाफ और इंसान की राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हिंदू को भगवा आतंकवाद कहना गलत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अरविंदम बनर्जी, दिलीप आडवाणी, पार्षद जयकुमार, अखिलेश सिंह, संजय वर्मा, विजेंद्र यादव, रंजीत रवानी, पिंकू चौबे, सुनील यादव, राजेश राम, संजय महतो, सिद्धार्थ सिंह, पप्पू पासवान, रवि आजाद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
जेलगोरा मानस मंदिर मैदान में आयोजित सभास्थल पर पहुंचने पर प्रत्याशी रागिनी सिंह, सांसद पीएन सिंह, पूर्व झरिया विधायक कुंती सिंह, प्रत्याशी रागिनी सिंह, राजकुमार अग्रवाल, महावीर पासवान, हरिश जोशी, मानस प्रसून, उमेश यादव, राजाराम पासवान, विष्णु त्रिपाठी, दिलीप भारती, उपेंद्र विश्वकर्मा, अनिल सिंह आदि ने राजनाथ सिंह का स्वागत 51 किलो से बनी फूलों की माला पहना कर किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version