Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुंदर पहाड़ी में रघुवर का हेमंत पर हमला
    Top Story

    सुंदर पहाड़ी में रघुवर का हेमंत पर हमला

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बरहेट/। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झामुमो ने वर्षों से संथाल परगना को चारागाह बनाया हुआ है। झामुमो नेताओं ने संथाल समाज के सीधे साधे भोले भाले लोगों को बहला-फुसलाकर सिर्फ अपनी मत पेटी भरी और गरीब आदिवासी को मौत की पेटी में छोड़ दिया। आदिवासियों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। मैं तो चुनौती देता हूं कि सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर झारखंड में कहीं भी अगर मैंने जमीन ली है, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। रघुवर दास सोमवार को बरहेट के सुंदर पहाड़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    भ्रम फैला कर आदिवासियों को विकास से दूर कर रहे हैं
    उन्होंने कहा कि सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन करने वाले झामुमो नेता गरीब आदिवासियों में भ्रम फैलाते हैं कि भाजपा आयेगी तो जमीन ले लेगी। आप बताइये पांच साल हो गये। हमने किसी का जमीन नहीं ली। यह भ्रम फैला कर झारखंड मुक्ति मोर्चा विकास से संथाल परगना के आदिवासियों को दूर करता है। यही वजह है कि उन्होंने आपके घर बिजली, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचायीं, ताकि आपका विकास ना हो। इन्होंने सिर्फ खुद का विकास किया।
    सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन झामुमो और सोरेन परिवार ने किया है। उनसे आप पूछें। दुमका, पाकुड़िया, धनबाद, बोकारो, रांची में कैसे सीएनटी/एसपीटी एक्ट के उल्लंघन कर करोड़ों रुपये की जमीन ले ली।

    हेमंत ने बालू बेचा, तो भाई पत्थर घोटाले में फंसा
    शिकारीपाड़ा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को दुमका के शिकारीपाड़ा में भी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो बालू घोटाला हुआ। मुंबई के ठेकेदार को झारखंड का कण-कण बेच दिया। भाई पाकुड़ में पत्थर के घोटाले में फंसा हुआ है। ये जब-जब सत्ता में आये हैं, झारखंड को लूटा है। 40 साल से झामुमो आदिवासी समाज को बरगला कर मतपेटी भरता रहा है। रघुवर दास ने कहा कि 40 साल से शिकारीपाड़ा विकास से दूर है। आप 2019 के विधानसभा चुनाव में परितोष सोरेन को अवसर दें। शिकारीपाड़ा के विकास को गति मिलेगी। झामुमो अब बूढ़ा मोर्चा हो गया है।

    Raghuvar attacked Hemant in the beautiful hill
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोबाइल एप के जरिए होगी जनगणना
    Next Article कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो राम मंदिर कैसे बनेगा : योगी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version