Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वोटरों को साधने के लिए रघुवर ने झोंकी ताकत
    Top Story

    वोटरों को साधने के लिए रघुवर ने झोंकी ताकत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करने के लिए चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को उन्होंने मांडू और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया, तो तीसरे पहर कांके में रोड शो के जरिये लोगों से संपर्क साधा। चुनावी सभाओं में जहां रघुवर दास ने विपक्षी दलों को निशाने पर रखा और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, वहीं रोड शो के दौरान लोगों से गर्मजोशी से मिले। लोगों ने भी सीएम का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
    कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुट्टू में रघुवर दास के रोड शो और पदयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। फूलों की वर्षा के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ। रघुवर ने लोगों से कांके के भाजपा प्रत्याशी समरी लाल को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य में विकास और स्थिर सरकार देगी। कांके के सुकुरहुट्टू में विकास की झलक साफ दिख रही है। यहां पांच साल में बहुत काम किये गये हैं।
    अपने इलाके की सड़क पर राज्य के मुखिया को देख कर लोगों में नये उत्साह का संचार हुआ। गुलाबी ठंड में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी अपने घरों से बाहर निकल पड़े थे। ताशा पार्टी और ढोल-नगाड़े की धुन पर लोग थिरकते दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे लगाकर और सीएम रघुवर दास की तख्ती लेकर लोग सड़क के किनारे खड़े थे। कई लोग भाजपा प्रत्याशी समरीलाल के समर्थन में नारा लगा रहे थे।
    रघुवर दास के आगमन को लेकर लोग दोपहर ढाई बजे से ही सुकुरहुट्टू के गारू मोड़ पर खड़े थे। उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं पूर्व डीजीपी डीके पांडेय भी वहां रघुवर दास का इंतजार कर रहे थे। रघुवर दास निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से शाम पांच बजकर 20 मिनट पर वहां पहुंचे। महिलाओं ने आरती उतारकर एवं माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग सीएम की एक झलक देखने को आतुर दिखे। रघुवर ने हाथ उठाकर सभी का अभिनंदन किया। इसके बाद शुरू हुई उनकी पदयात्रा। पदयात्रा के दौरान भीड़ उनके साथ चल रही थी। बीच- बीच में रास्ते में रघुवर दास पर फूलों की वर्षा भी हो रही थी। ग्रामीणों ने उनसे कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जो वादा किया गया था, उसे रघुवर सरकार ने पूरा कर दिया है। इसके लिए यहां के लोग सीएम के आभारी हैं। सीएम ने गारू मोड़, बाजारटांड़, विष्णु चौक, नीचे मुहल्ला, कटहर टोला, बिस्टु चौक तक की यात्रा की। इस दौरान लोगों की भीड़ उनके साथ भाजपा के समर्थन में नारे लगाती चल रही थी। पदयात्रा में सोमा उरांव, नकुल तिर्की, अनंत कुमार साहू, हरिनाथ साहू, दीपक कुमारी, चंद्रदीप कुमार, प्रभात भूषण, अनिल महतो, अशोक महतो, चुनिंदर महतो, पन्ना लाल महतो, गिरिजा पांडेय, अनंत राम महतो, किरण मिश्रा, शिखा देवी, सरिता कुमारी, फुलमनी देवी, मीना देवी, अनिता देवी आदि उपस्थित थीं।

    Raghuvar's power to help voters
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखत्म करेंगे ‘लाट साहबी व्यवस्था’: सुदेश
    Next Article विपक्षियों के पास कोई कार्यक्रम नहीं : राजनाथ
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version