Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»माओवादियों के शीर्ष कमांडर रामन्ना की मौत
    Top Story

    माओवादियों के शीर्ष कमांडर रामन्ना की मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। माओवादियों के शीर्ष कमांडर रामन्ना की मौत हो गयी है। माओवादियों के प्रवक्ता विकल्प ने इसकी पुष्टि की है। रामन्ना पर 1.37 करोड़ का इनाम था। झारखंड में वह 12 लाख का इनामी था। इसके अलावा महाराष्टÑ सरकार ने 60 लाख, छत्तीसगढ़ ने 40 लाख और तेलंगाना सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। विकल्प के अनुसार रामन्ना की मौत छत्तीसगढ़ में लंबी बीमारी के बाद हुई।
    रामन्ना माओवादियों के पोलित ब्यूरो का सदस्य था और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव था। उसका असली नाम रावला श्रीनिवास था। माओवादी प्रवक्ता ने रामन्ना के निधन को संगठन और आंदोलन के लिए बड़ी क्षति बताया है। इससे पहले बस्तर के आइजी सुंदरराज पी ने रामन्ना की मौत की सूचना दी थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।

    झारखंड से था खास कनेक्शन
    तेलंगाना के वारंगल जिले के बेकाल गांव के रहने वाले रामन्ना का झारखंड से खास कनेक्शन था। वह कई बार झारखंड आ चुका था। बूढ़ापहाड़ पर उसने अरविंद जी के साथ मिल कर माओवादियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था। सारंडा में भी वह सक्रिय रहा था। बताया जाता है कि बिटिकल सोय में हुए नक्सली हमले में भी वह शामिल था। इसके अलावा कई अन्य नक्सली हमलों में भी उसका हाथ था। लातेहार में शहीद जवानों के पेट में बम लगाने के पीछे उसका ही दिमाग था।

    नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था
    रामन्ना ने 1983 में माओवादी संगठन में प्रवेश किया और गांव के संगठन से लेकर सेंट्रल कमेटी तक में काम किया। सैन्य कार्रवाइयों के योजनाकार के तौर पर उसकी संगठन में खास पहचान थी। 36 सालों तक संगठन में अलग-अलग पदों पर काम करने वाले इस नाटे कद के चश्मा लगाने वाले माओवादी नेता को माओवादियों की पहली मिलिट्री दलम की कमान भी सौंपी गयी थी। उसे 2013 में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव बनाया गया था।

    तीन दशक तक हर बड़े हमले के पीछे रहा हाथ
    पिछले 30 सालों में भारत में माओवादियों के जितने भी बड़े हमले हुए हैं, उनमें रामन्ना का हाथ रहा है। उस पर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह इतना दुर्दांत था कि हमले में मरनेवालों के हाथ-पैर काट लेता था और बच्चों के सिर से खेलता था।

    death of top commander of Maoists Ramna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभावनात्मक बहकावे में नहीं आयें मतदाता : सुबोधकांत
    Next Article दो माह में दो हजार करोड़ के कोयले की तस्करी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version