ललपनियां/गोमिया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के झाविमो प्रत्याशी गौतम तिवारी के समर्थन में पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री और सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने साडम स्थित संतोषी मंदिर के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर करारा प्रहार किया। कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार का यह पांच वर्ष का कार्यकाल सबसे बदतर परिस्थितियों वाला रहा। जितनी भी योजनाएं बतायी गयी हैं , उसकी पड़ताल करें वह सिर्फ कागजों में चलती दिखेंगी। जेवीएम की सरकार आते ही शिक्षा, किसानों के लिए सिंचाई की समुचित व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार उपलबध कराने का कार्य होगा। बाबूलाल ने पारा शिक्षकों को नियमित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। हर सेक्टर में भ्रष्टाचार है।
इस मौके पर गौतम तिवारी ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने। मात्र 28 माह में पूरे झारखंड में विकास की गंगा बहा दी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बाबूलाल मरांडी जैसे महारथी की जरूरत है, तभी राज्य का भला हो सकता है। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने की। जनसभा में मंच पर संतोष नायक, राजेंद्र रजक, वीरेंद्र शर्मा, किशोर साव, मंशा मरांडी, धनंजय स्वर्णकार, मिलन तिवारी, राजेंद्र रजक, संतोष तिवारी, विनोद यादव, रोहित स्वर्णकार, लालधन टुडू, कुबेर उपाध्याय, मिहीलाल रविदास, सुदामा तिवारी, किशोर साव, निखिल कुमार, संतोष प्रजापति, संजय प्रजापति, सचिन, यशवंत, द्वारिका, विजय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शिक्षित और सुव्यवस्थित राज्य का करेंगे निर्माण: बाबूलाल
Previous Articleपहली कैबिनेट में होगा 73 % आरक्षण का फैसला: सुदेश
Next Article हैदराबाद एनकाउंटर : तारीख नहीं, सीधे इंसाफ