Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ता काटेंगे 10,100,1000 रु. का कूपन
    Breaking News

    मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ता काटेंगे 10,100,1000 रु. का कूपन

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में धन एकत्र करने के लिए ट्रस्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता मकर संक्रांति से जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे और करोड़ों घरों में भगवान के मंदिर का चित्र पहुँचाएंगे। माघ पूर्णिमा तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। लाखों रामभक्त इस अभियान के लिये अपना पूर्ण समय समर्पित करेंगे। मंदिर निर्माण के लिए देश के हर कोने के घरों से सहयोग लेने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दस रुपया, सौ रुपया, एक हजार रुपये के कूपन व रसीदें छापी हैं।
    ट्रस्ट महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद् के उपाध्यक्ष चंपत राय ने सोमवार को बताया कि श्री जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी इतिहास की सच्चाइयों को सर्वोच्च अदालत ने स्वीकार किया। भारत सरकार ने न्यायालय के निर्देश पर श्रीराम जन्मभूमि के लिए “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र” नाम से ट्रस्ट गठित किया। प्रधानमंत्री ने 5 अगस्त को अयोध्या में पूजन करके मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को गति प्रदान की है।
    उन्होंने कहा कि मंदिर के वास्तु का दायित्व अहमदाबाद के चंद्रकान्त सोमपुरा जी पर है। वे वर्ष 1986 से जन्मभूमि मन्दिर निर्माण की देखभाल कर रहे हैं। लार्सन टुब्रो कम्पनी को मंदिर निर्माण का कार्य दिया है, निर्माता कंपनी के सलाहकार के रूप में ट्रस्ट ने “टाटा कंसल्टेंट इंजीनियर्स“ को चुना है। संपूर्ण मंदिर पत्थरों से बनेगा। मन्दिर तीन मंजिला होगा। प्रत्येक मंजिल की ऊँचाई 20 फीट होगी, मंदिर की लंबाई 360 फीट तथा चौड़ाई 235 फीट है, भूतल से 16.5 फीट ऊँचा मंदिर का फर्श बनेगा, भूतल से गर्भगृह के शिखर की ऊँचाई 161 फीट होगी।
    धरती के नीचे 200 फीट गहराई तक मृदा परीक्षण तथा भविष्य के सम्भावित भूकम्प के प्रभाव का अध्ययन हुआ है। जमीन के नीचे 200 फीट तक भुरभुरी बालू पायी गयी है, गर्भगृह के पश्चिम में कुछ दूरी पर ही सरयू नदी का प्रवाह है। इस भौगोलिक परिस्थिति में 1000 वर्ष आयु वाले पत्थरों के मन्दिर का भार सहन कर सकने वाली मजबूत व टिकाऊ नींव की ड्राइंग पर आईआईटी बंबई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी चेन्नई, आईआईटी गुवाहाटी, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की, लार्सन टूब्रो व टाटा के इंजीनियर आपस में परामर्श कर रहे हैं। बहुत शीघ्र नींव का प्रारूप तैय्यार होकर नीव निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।
    उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की वर्तमान पीढ़ी को इस मंदिर के इतिहास की सच्चाइयों से अवगत कराने की योजना बनी है। देश की कम से कम आधी आबादी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की एतिहासिक सच्चाई से अवगत कराने के लिये देश के प्रत्येक कोने में घर- घर जाकर संपर्क करेंगे। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, अंडमान निकोबार, रणकच्छ, त्रिपुरा सभी कोनों में जाएँगे, समाज को राम जन्मभूमि के बारे में पढ़ने के लिए साहित्य दिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिये लाखों भक्तों ने कष्ट सहे, सतत सक्रिय सहयोग किया, उसी प्रकार करोड़ों लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से मन्दिर बने। स्वाभाविक है जब जनसंपर्क होगा लाखों कार्यकर्ता गाँव-मोहल्लों में जाएँगे तो समाज स्वेच्छा से कुछ न कुछ निधि समर्पण करेगा। मंदिर निर्माण के लिए धन के प्रबंध पर उन्होंने बताया कि भगवान के कार्य में धन बाधा नहीं हो सकता। आर्थिक विषय में पारदर्शिता बहुत आवश्यक है, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हमने दस रुपया, सौ रुपया, एक हजार रुपया के कूपन व रसीदें छापी हैं। करोड़ों घरों में भगवान के मंदिर का चित्र पहुँचेगा। जनसंपर्क का यह कार्य मकर संक्रांति से प्रारंभ करेंगे और माघ पूर्णिमा तक पूर्ण होगा। लाखों रामभक्त इस ऐतिहासिक अभियान के लिये अपना पूर्ण समय समर्पित करें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना की निःशुल्क वैक्सीन की घोषणा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन : यूडीएफ
    Next Article केरल : स्थानीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      खूंटी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई: अड़की थाना प्रभारी शुलेखा कुमारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

      July 30, 2026

      खूंटी फोरलेन और बाइपास परियोजना को गति देने की मांग, भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात

      July 30, 2026

      मेदिनीनगर के शिवाला घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, शहर में दहशत

      July 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई: अड़की थाना प्रभारी शुलेखा कुमारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • राज्यसभा में हंगामे पर बोले जेपी नड्डा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना
      • खूंटी फोरलेन और बाइपास परियोजना को गति देने की मांग, भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात
      • मेदिनीनगर के शिवाला घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, शहर में दहशत
      • JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की संविधान यात्रा को लेकर रांची में सुरक्षा कड़ी, कई मार्गों पर बैरिकेडिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version