Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लंदन : खालिस्तानी संगठनों ने हाईजैक किया किसान आन्दोलन
    Breaking News

    लंदन : खालिस्तानी संगठनों ने हाईजैक किया किसान आन्दोलन

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारत में नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशों में भी प्रदर्शन एवं संयुक्त रैलियां की जा रही हैं लेकिन अब इन आंदोलनों को खालिस्तानी संगठनों ने हाईजैक कर लिया है। कनाडा के बाद अब ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के नाम पर अधिकतर खालिस्तानी और पाकिस्तानी समर्थक शामिल हो रहे हैं।
    लन्दन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान के झंडे के साथ आज सिख फॉर जस्टिस ग्रुप का परमजीत सिंह ‘पम्मा’ शामिल हुआ। पिछले साल भारत ने इस समूह का बहिष्कार किया था। खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा ने लंदन में खालिस्तानी आतंकी वित्त पोषित रैली में भारत विरोधी नारे लगाए। पम्मा एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है और इसमें प्रतिबंधित/नामित आतंकी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) भी शामिल है, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
    इसके अलावा बब्बर खालसा का चेहरा माना जाने वाला फेडरेशन ऑफ सिख संगठन से जुड़ा कुलदीप सिंह चेरू भी लन्दन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। इस दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार लोगों को रिहा कर दिया गया लेकिन नौ लोग अभी भी हिरासत में हैं।
    खबरों के मुताबिक ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के पास काफी लोग इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन किया।भारतीय उच्चायोग, लंदन के प्रेस अधिकारी विश्वेश नेगी ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने महामारी के दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सामाजिक दूरी के मानदंडों की धज्जियां उड़ा दीं। लगभग 40 वाहनों के साथ प्रदर्शन करने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस लंदन से अनुमति मांगी गई थी जबकि यहां भारतीय उच्चायोग, विदेश कार्यालय और गृह कार्यालय तक 3500-4000 प्रदर्शनकारी पहुंचे। इस पर सुरक्षा के मद्देजर लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति नियंत्रित कर लिया। साथ ही भारतीय दूतावास की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए हैं।
    नेगी ने कहा कि भारतीय किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के बहाने भारत विरोधी अलगाववादियों की अगुवाई में भारत विरोधी एजेंडे को हवा देने का काम किया जा रहा है। भारत में कृषि सुधार बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। भारत सरकार प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर रही है जो अभी भी जारी है। कहने की जरूरत नहीं है, यह भारत का एक आंतरिक मुद्दा है। लंदन पुलिस पूरी ताकत से भारतीय उच्चायोग को संरक्षण दे रही है जबकि प्रदर्शनकारी भारत विरोधी नारे और कुछ किसान समर्थक नारे लगा रहे हैं।
    इसी तरह अमेरिका में कैलिफ़ोर्निया और सैन फ्रान्सिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास से ऑकलैंड तक ‘किसान एकजुटता रैली’ निकाली गई जिसमें सैकड़ों वाहन शामिल थे। रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों के वीडियो में लोग किसानों के आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी और तख्तियां लहराते हुए दिखे। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किसान एकजुटता रैली’ का आयोजन एक संगठन ने किया था जिसे ‘जकारा आंदोलन’ का नाम दिया गया था।
    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रविवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास से संसद भवन तक ‘किशन रैली’ निकाली गई। कनाडा के टोरंटो में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर सैकड़ों लोग एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसमें भी पाकिस्तानी और खालिस्तानी समर्थक भी शामिल थे।
    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसान के बीच 5 दौर की वार्ता बेनतीजा रहने पर अगली बैठक 09 दिसम्बर को होनी है। उधर, अगली बैठक से एक दिन पहले 8 दिसम्बर को किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान भी किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी के नए मंत्रिमंडल में छह लोगों को मिल सकता है मौका, कई मंत्रियों पर गिर सकती है गाज, प्रदेश कैबिनेट विस्तार की तैयारी
    Next Article पीएम मोदी ने आगरा में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
    shivam kumar

      Related Posts

      मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस

      July 4, 2026

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version