रांची। हमें मोर्चा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना है। इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के स्वागत सह परिचय समारोह में ये बातें पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि मोर्चा के प्रयास से ही भाजपा के सांसद और विधायक चुने जाते हैं। ऐसे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। आनेवाले समय में कई ऐसे कार्य हैं, जिसे जनता के बीच ले जाने का कार्य मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।
मोर्चा के सामने चुनौतियां
कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि जनजाति मोर्चा की राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियां कई हैं। इन चुनौतियों का मोर्चा को डट कर सामना करना है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा आने वाले समय में जनजाति कार्यकर्ताओं की विशाल फौज खड़ा करेगा। इसके दम पर लोकसभा की 5 और विधानसभा की 28 सीट जीतने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम पर राजनीति करनेवालों के राज में आदिवासी समाज की क्या दुर्दशा है यह किसी से छुपी नहीं है। कार्यक्रम में मोर्चा के सभी पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों तथा जिलाध्यक्षों का परिचय कराया गया। साथ ही उन्हें दायित्व पत्र भी सौंपा गया।

इस अवसर पर गंगोत्री कुजूर, मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाइक, सुकुमनी हेंब्रम, गीता बुलमुचु, बिंदेश्वर उरांव, विजय मेलगंडी, अनु लकड़ा, जगरनाथ मुंडा, आनंद मुर्मू, प्रेम कुमार बड़ाइक, गणेश महली, मनोज सोरेन, राजेंद्र मुंडा, रवि मुंडा, भोगेन सोरेन, शीला मुंडा, सुलेन गाड़ी, चंदन लोहरा, राम सिंह मुंडा, काजू सांडिल, सत्यदेव मुंडा, नकुल तिर्की और अंजलि लकड़ा शामिल हुए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version