रांची। झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की। साथ ही इनकी तस्वीर भी जारी की गयी। पीएलएफआइ सरगना दिनेश गोप या उसकी संपत्ति की जानकारी देने वालों को 25 लाख रुपये दिये जायेंगे। इन सभी नक्सलियों की तलाश रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा की पुलिस को है। इनके खिलाफ लगातार अभियान भी चल रहा है।
इन्हें दे सकते हैं सूचना
द. छोटानागपुर डीआइजी-9431706118
एसएसपी रांची-9431706136
खूंटी एसपी-9431706116
गुमला एसपी-9431706376
सिमडेगा एसपी-9431116444
चाईबासा एसपी-9431706451
इन नक्सलियों की है तलाश
नाम पता इनाम
दिनेश गोप पिता-कामेश्वर गोप, निवासी- मरहाटोली, कर्रा, खूंटी 25 लाख
जिदन गुड़िया पिता- बुधराम मांझी, निवासी- कोवाकरंज टोली, तोरपा, खूंटी 10 लाख
तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप पिता-लुघन गोप, निवासी- बकसपुर, किनुटोली, कर्रा, खूंटी 10 लाख
अवधेश जयसवाल उर्फ अबोध उर्फ चूहा निवासी- चिकसौरा बाजरा, चिकसौरा, नालंदा, बिहार 02 लाख
अजय पूर्ति पिता-खेत्रो पूर्ति, निवासी- गंडामंडा, मुरहू, खूंटी 02 लाख
शनिचर सुरीन पिता- चरका सुरीन, निवासी- कामडारा, गुमला 02 लाख
मंगरा लुगून पिता- बासुन लुगून, निवासी- बुरुटोला, बदगांव, पश्चिमी सिंहभूम 02 लाख