रांची। झारखंड की सियासत में मुंबई की एक मॉडल आयशा खान की वीडियो ने गुरुवार को तूफान मचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी वीडियो में आयशा ने बाबूलाल मरांडी और निशिकांत दुबे सहित चार लोगों पर अपने बारे में गलत ट्वीट करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि अगर उसे कुछ हुआ, तो इसके लिए जहूर आलम, बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी जिम्मेदार होंगे। बताते चलें कि इसी आयशा के नाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर व्यक्तिगत आरोप लगाये जा रहे थे। आयशा खान की वीडियो आने के बाद सीएम पर लगाये गये आरोप पर सवालिया निशान लग गया है। 38 सेकेंड की वीडियो में आयशा कहती नजर आ रही हैं कि मुझे ब्लैकमेल करने के साथ डराया और धमकाया जा रहा है। मैंने पुलिस को इस मामले में एक शिकायत मेल के जरिये की है। मेरे बारे में उपर्युक्त चार लोगों द्वारा बहुत गलत-गलत ट्विट किया जा रहा है। मुझे बहुत डर लग रहा है। मैं पुलिस से बस इतना चाहती हूं कि अगर मुझे कुछ हो जाये तो उसके जिम्मेदार जहूर आलम, सुनील तिवारी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे होंगे।
मरांडी ने महाराष्टÑ डीजीपी को पत्र लिख जांच की मांग की
इधर, आयशा का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पीड़िता का वीडियो में दिया बयान उपलब्ध दस्तावेजों से विपरीत है। उन्होंने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक, मुंबई पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को पत्र लिख कर पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की और कहा कि उन्हें अंदेशा है कि युवती दबाव में बयान दे रही है। श्री मरांडी ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि लड़की पर दवाब बनाकर बयानबाजी करायी जा रही है। वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वे इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। मुख्यमंत्री केस दर्ज करा कर जांच करवा लें। जनता आयशा खान के बारे में सच जानना चाहती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version