Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एयरसेल-मैक्सिस डील मामला : सीबीआई और ईडी को जांच के लिए मिला समय
    Top Story

    एयरसेल-मैक्सिस डील मामला : सीबीआई और ईडी को जांच के लिए मिला समय

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को एयरसेल-मैक्सिस डील मामले की जांच के लिए एक फरवरी तक का समय दे दिया है। स्पेशल जज अजय कुहार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के बाद ये आदेश दिया।
    सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए दूसरे देशों को भेजा गया आग्रह पत्र अभी लंबित है। सीबीआई और ईडी दोनों ने इस मामले पर जांच के लिए और समय की मांग की। उसके बाद कोर्ट ने एक फरवरी तक जांच पूरी करने का निर्देश दिया। इसके पहले भी कोर्ट जांच पूरी करने के लिए समय दे चुका है। पिछले तीन नवम्बर को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को जांच पूरी करने के लिए आज तक का समय दिया था। इस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम आरोपी हैं। पिछले चार अगस्त को सीबीआई और ईडी ने जांच पूरी करने के लिए समय देने की मांग की थी जिसके बाद कोर्ट ने तीन नवम्बर तक जांच पूरी करने की अनुमति दी थी। पिछले 20 फरवरी को भी कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को जांच के लिए चार मई तक का समय दिया था, लेकिन कोरोना संकट की वजह से इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। सीबीआई और ईडी ने पिछले 14 फरवरी को इस मामले की जांच से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया था।
    पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम अग्रिम जमानत पर
    इस मामले की सुनवाई करनेवाले तत्कालीन जज ओपी सैनी ने पांच सितम्बर, 2019 को एयरसेल मैक्सिस डील मामले में पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत दे दी थी। उसके बाद छह सितम्बर 2019 को जज ओपी सैनी ने इस मामले की सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था। दरअसल छह सितम्बर 2019 को ये मामला चार्जशीट पर दलीलें सुनने के लिए लिस्ट किया गया था, लेकिन ईडी और सीबीआई दोनों ने सुनवाई स्थगित कर अक्टूबर 2019 के पहले सप्ताह सुनवाई करने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान जब दोनों जांच एजेंसियों ने सुनवाई स्थगित करने की मांग की तब स्पेशल जज ओपी सैनी नाराज हो गए और कहा कि आप सुनवाई हमेशा टालने की ही मांग करते हैं। जब आपकी जांच पूरी हो जाए तब कोर्ट से संपर्क कीजिएगा। जब आपको दूसरे देशों से आग्रह पत्र का जवाब मिल जाए तब कोर्ट को सूचित कीजिएगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक नाव हादसा : एक और मछुआरे का शव मिला, लापता तीन की तलाश जारी
    Next Article कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल को जन्मदिन पर दिया ये खास तोहफा, शेयर की तस्वीर
    shivam kumar

      Related Posts

      JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की संविधान यात्रा को लेकर रांची में सुरक्षा कड़ी, कई मार्गों पर बैरिकेडिंग

      July 29, 2026

      रामगढ़ में सनसनी: दामोदर नदी किनारे मिला युवक का खून से लथपथ शव, धारदार चाकू से गोदकर हत्या

      July 29, 2026

      समय से पहले पूरा हुआ खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम

      July 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की संविधान यात्रा को लेकर रांची में सुरक्षा कड़ी, कई मार्गों पर बैरिकेडिंग
      • जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में उबाल: राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
      • अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: भारत में बढ़ी बाघों की संख्या, संरक्षण में कायम वैश्विक नेतृत्व
      • गुरु पूर्णिमा पर नेताओं ने गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कृति का किया स्मरण
      • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए एनएचएआई ने शुरू किया अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version