रांची: रांची के न्यूनतम तापमान में लगातार जारी गिरावट बुधवार से थम जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, अगले दो दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। तापमान अगले दो-तीन दिनों तक 8-9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक ऐसा हवाओं के रुख में परिवर्तन के कारण हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से उत्तरी-पश्चिमी हवा झारखंड आ रही थी। हिमाचल प्रदेश में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख अब अरब सागर से झारखंड की ओर शुरू हो गया है। इसके कारण दिन के तापमान में थोड़ा सा बदलाव देखा गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version