भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही महिला मोर्चा की सदस्यों पर लाठी चार्ज करने और लात घूसे से पीटने का आरोप पुलिस पर लगा है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्र पॉल ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गुरुवार को पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले के खिलाफ हावड़ा मैदान में महिला मोर्चा की एक सभा हो रही थी। बिना किसी चेतावनी पुलिस सभा में पहुंच गई। उसमें कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। सभा में शामिल महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया। उन्हें लात घूसे से मारा-पीटा गया है।
अग्निमित्रा ने बताया कि पुलिस की बर्बरता में महिला मोर्चा की कई सदस्याएं घायल हुई हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। इन्हें हावड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के शिराकोल में जनसभा करने जा रहे जेपी नड्डा के काफिले पर जमकर पथराव हुआ था जिसमें भाजपा के कई शीर्ष नेता घायल हुए हैं। इसके खिलाफ राज्य की राजनीति गरमाई हुई है