Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»माफियाओं का सफाया करने में जुटी है योगी सरकार : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    माफियाओं का सफाया करने में जुटी है योगी सरकार : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 11, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज योगी सरकार माफिया की सफाई में जुटी है। इसलिए राज्य की जनता को फर्क साफ नजर आ रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 9,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये अपनी बात रख रहे थे। इस परियोजना से पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज लाभान्वित होंगे। इन जिलों में 14 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि में सिंचाई की सुविधा होगी। इससे 6,227 गांवों के 29 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

    प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे किसानों के लिए योजनाओं का वादा कर भूल जाते थे। योजनाओं को शुरू कर उन्हें पूरा करने में लेटलतीफी की जाती। क्योंकि उनका मानना था कि यह सरकारी धन है, उनको इससे क्या।

    मोदी ने कहा कि सरकारी पैसा है तो मुझे क्या, यह सोच देश के संतुलित और संपूर्ण विकास में सबसे बड़ी रुकावट बन गई थी। इसी सोच ने सरयू नहर परियोजना को लटकाया भी और भटकाया भी। उन्होंने कहा कि देश की नदियों के जल के सदुपयोग हो, किसानों के खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचे, ये सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

    उन्होंने कहा कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का पूरा होना इस बात का सबूत है कि जब सोच ईमानदार होती है, तो काम भी दमदार होता है। उन्होंने कहा कि आज से करीब 50 साल पहले जब इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था तो इसकी लागत 100 करोड़ रुपये से भी कम थी। आज यह लगभग 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद पूरी हुई है। पहले की सरकारों की लापरवाही की 100 गुना ज्यादा कीमत देश को चुकानी पड़ी है। केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का लाभ गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरयू नहर परियोजना में जितना काम पांच दशक में हो पाया था, उससे ज्यादा काम हमने पांच साल से पहले करके दिखाया है। यही डबल इंजन की सरकार है। यही डबल इंजन की सरकार के काम की रफ्तार है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कोरोना काल में हमने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है कि कोई गरीब भूखा ना सोए। अभी इसलिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिल रहे मुफ्त राशन के अभियान को होली से आगे तक बढ़ा दिया गया है।

    प्रधानमंत्री ने देश भर के किसानों को आगामी 16 दिसम्बर को प्राकृतिक खेती पर मेगा कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया। अपने संबोधन के प्रारंभ में प्रधानमंत्री मोदी ने 8 दिसंबर को कुन्नूर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सेना के तीनों अंगों के प्रमुख और देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत को याद करते हुये कहा कि वे हर पल देश की आन-बान-शान के लिए समर्पित रहे। रावत के निधन को प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वरुण मूलतः उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैं। उन्होंने कहा कि वरुण को हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत आने वाले दिनों में नए भारत को अपने संकल्पों के साथ, जहां होंगे वहां से देखते रहेंगे। देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने, तीनों सेनाओं में तालमेल मजबूत करने का काम और सीमाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने का काम आगे बढ़ता रहेगा। मोदी ने कहा कि देश आज दुख में है। इसके बावजूद भारत न अपनी गति रोकेगा और न प्रगति रोकेगा। हम भारतीय और प्रगति करेंगे। देश के भीतर और बाहर से मिली हर चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि हम भारत को और सशक्त और मजबूत बनाएंगे।

    Hindi news PM Narendra Modi News in hindi Yogi Adityanath News in hindi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनई दिल्ली-भुवनेश्वर ट्रेन में हुआ प्रसव, गोमो स्टेशन पर दिया बेटी को जन्म
    Next Article महिलाओं की तस्करी और डायन प्रथा झारखंड की बड़ी समस्या: रेखा शर्मा
    azad sipahi

      Related Posts

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026

      ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

      May 28, 2026

      कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
      • नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
      • ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
      • कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल
      • रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version