Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योगी काशी में तीन दिन करेंगे प्रवास, प्रधानमंत्री की करेंगे अगवानी
    Breaking News

    योगी काशी में तीन दिन करेंगे प्रवास, प्रधानमंत्री की करेंगे अगवानी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह के तैयारियों का फाइनल जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार शाम वाराणसी पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन और भाजपा के राष्ट्रीय और काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने तैयारियों को लगभग अन्तिम रूप दे दिया है। शहर में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन, श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण सहित चौबेपुर में स्वर्वेद महामंदिर के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को परखेंगे। मुख्यमंत्री शहर में तीन दिन प्रवास करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री एसपीजी सहित अन्य अधिकारियों, प्रभारी मंत्री समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्वागत और सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा कर सकते है। उधर,शाम को ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई अन्य मंत्री भी शहर पहुंच जाएंगे।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तैयारियों को देखेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों,संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम और 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को लेकर मंथन करेंगे।

    प्रधानमंत्री धाम में श्रमिकों के साथ फोटो खिंचवायेंगे

    श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धाम में रात-दिन कार्य करने वाले श्रमिकों के सम्मान में उनके साथ सामूहिक फोटो खिंचवायेंगे। पार्टी के शिखर विचारक रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री प्रयागराज में स्वच्छता कर्मियों के पांव पखार कर उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

     

    Hindi news Kashi Vishwanath Hindi News Yogi Adityanath News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेवती नक्षत्र में करेंगे श्री विश्वनाथ धाम का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article मैं हिदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं : राहुल गांधी
    azad sipahi

      Related Posts

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

      August 10, 2025

      मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन
      • स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट
      • मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को
      • झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version